
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार काफी विशेष माना जाता है। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर इस त्योहार को मनाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं।
इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है। हेल्द के नजरिए से रक्षासूत्र काफी फायदेमंद माना जाते हैं। माना जाता है कि राखी बांधने से कफ, पित्त और वात संबंधित बीमारियां दूर हो जाती है। वहीं, मन में कोई भय नहीं सताता है। अगर रक्षाबंधन पर भाई की राशि के अनुसार शुभ रंग वाली राखी बांधें। आइए आपको बताते हैं बहनों को कौनसे रंग का रक्षासूत्र बांधे।
राशिनुसार बांधे राखी
मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल देव है, इसलिए अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और माथे पर लाल कुमकुम लगाएं। वहीं, भाई को मालपुआ खिलाएं।
वृषभ राशि: शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी है। इसलिए बहनें अपने वृषभ राशि के भाई के कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांध सकती हैं और रोली से तिलक करें। दूध से बनीं मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। वहीं, भाई को बेसन की बर्फी खिलाएं।
कर्क राशि: चंद्रमा इस राशि के स्वामी है, जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांध सकते हैं और माथे पर चंदन का टीका करें। मिठाई में रबड़ी खिलाएं।
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी में सूर्य है, इसलिए आप अपने भाई की कलाई पर गोल्डन पीले रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी मिश्रित रोली का तिलक भी लगा सकते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गणेश जी के प्रतीक वाला रक्षासूत्र बांध सकते हैं और अपने भाई को मोतीचूर लड्डू खिलाएं।
तुला राशि: इसके स्वामी शुक्र है। अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधे और अपने भाई को हलवा बनाकर खिला सकते हैं। ऐसा करने से उनकी निर्णायक क्षमता बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि: यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप लाल कलर की राखी बांध सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मोती युक्त वाली राखी बांधें। रोली का तिलक लगाएं और गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।
धनु राशि: इस राशि के जातकों की कलाई पर पीले या सुनहरे रंग की राखी बांधे। हल्दी व कुमकुम माथे पर लगा सकते हैं। मिठाई के लिए आप रसगुल्ला खिला सकते हैं।
मकर राशि: आप मकर राशि के भाईयों को नीले रंग की राखी बांधे, गहरे रंग का रक्षासूत्र इस राशि के लोगों की अशुभता से रक्षा करेगा। केसर का तिलक लगाएं और भाई को बालूशाही खिलाएं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के भाई को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधे। वहीं, हल्दी का तिलक करें और कलाकंद खिलाएं।
मीन राशि: अगर आपके भाई की राशि मीन है, तो उनको पीले रंग की राखी बांधे और हल्दी का टीका लगाएं। साथ ही मिल्क केक खिलाएं।



