Snake Attracting Plants: घर और बगीचे को हराभरा और खूबसूरत बनाने के लिए हम तरहतरह के पेड़पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ पौधे अनजाने में सांपों के लिए भी सुरक्षित ठिकाना बन सकते हैं? अक्सर ऐसा दावा किया जाता है कि कुछ पौधों की खुशबू सांपों को अपनी ओर खींचती है। हालांकि, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की माने तो यह पूरी तरह सही नहीं है। 

असल में सांप किसी पौधे की खुशबू से आकर्षित नहीं होते, बल्कि उन पौधों के आसपास बनने वाले ठंडे, नम और सुरक्षित वातावरण के कारण वहां पहुंचते हैं।

आखिर पौधों के पास क्यों आते हैं सांप?

विशेषज्ञों की माने तो सांपों को ऐसी जगह पसंद होती है जहां धूप कम पहुंचे, नमी बनी रहे और उन्हें आसानी से छिपने की जगह मिल जाए। जब किसी बगीचे में पौधे बहुत घने हो जाते हैं, तो उनके नीचे की जमीन ठंडी और नम रहती है। क्यों कि सांप अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए गर्म मौसम में वे ऐसी जगहों को आराम और सुरक्षा के लिए चुनते हैं।

लेमनग्रास और घनी झाड़ियां क्यों बनती हैं छिपने की जगह?

लेमनग्रास अपने औषधीय गुणों और सुगंध के लिए जाना जाता है, लेकिन यदि इसकी नियमित कटाई न की जाए और यह बहुत घना हो जाए, तो इसके नीचे सांप आसानी से छिप सकते हैं। इसकी घनी पत्तियां जमीन के पास ठंडी छाया बना देती हैं, जो सांपों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती है।

इसी तरह जैस्मीन, इंग्लिश आइवी जैसी घनी बेलें और झाड़ियां भी सांपों को सुरक्षित छिपने की जगह देती हैं। इन पौधों के बीच अक्सर चूहे, मेंढक, छिपकलियां और कीड़ेमकौड़े भी रहते हैं, जो सांपों का मुख्य भोजन हैं। भोजन और सुरक्षित आश्रय एक ही जगह मिलने पर सांप ऐसे स्थानों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बगीचे को सांपों से सुरक्षित कैसे रखें?

  • पौधों और झाड़ियों की समयसमय पर छंटाई करें।
  • गमलों और पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें ताकि धूप और हवा आसानी से पहुंच सके।
  • सूखे पत्ते, घास और बगीचे का मलबा जमा न होने दें।
  • चूहों और अन्य छोटे जीवों की संख्या नियंत्रित रखें, क्योंकि यही सांपों का मुख्य भोजन होते हैं।
  • बगीचे में अनावश्यक घनी झाड़ियां और छिपने वाली जगहें बनने से बचाएं।

ये भी पढ़ें: