ऑनलाइन कार खरीदने और बेचने वाली कंपनी Spinny ने अपने कारोबार को और बड़ा करते हुए Nissan Motor India, JSW MG Motor India और Tesla के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत कंपनी नई और पुरानी कारों के साथसाथ पेट्रोलडीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

इन नई पार्टनरशिप का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को मिल सकता है. अब ग्राहक अपनी पुरानी कार बेचने या एक्सचेंज करने के साथ Spinny के जरिए जांचीपरखी पुरानी कार भी खरीद सकेंगे. खासतौर पर इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी की स्थिति की जांच और सर्टिफिकेशन पर भी कंपनी ध्यान दे रही है.

Nissan कार पर ₹75,000 तक का फायदा

निसान के साथ पार्टनरशिप के तहत नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए स्पिनी ने एक खास एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है. इस प्रोग्राम में ग्राहक अपनी पुरानी कार को स्पिनी के जरिए जांच और एक्सचेंज करा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस प्रक्रिया में करीब 55 मिनट लग सकते हैं और ग्राहकों को ₹75,000 तक का फायदा मिल सकता है. स्पिनी की ओर से जारी बायंग लेटर को भी कार एक्सचेंज के सबूत के तौर पर स्वीकार किया जाएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। निसान के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा के मुताबिक, इस पार्टनरशिप का मकसद कार एक्सचेंज की प्रक्रिया को मजबूत करना और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना है. इससे निसान के डीलर्स को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

Tesla खरीदने वालों के लिए भी सुविधा

स्पिनी अब टेस्ला के स्विच एंड सेव प्रोग्राम के तहत एक पसंदीदा एक्सचेंज पार्टनर भी है. इसका मतलब है कि जो ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार बेचकर नई टेस्ला खरीदना चाहते हैं, वे स्विनी की मदद ले सकते हैं. इस सुविधा में Tesla Model Y RearWheel Drive भी शामिल है. यानी ग्राहक अपनी मौजूदा कार को बेचकर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं.

पुरानी MG EV खरीदना भी होगा आसान

MG के साथ स्पिनी की साझेदारी खासतौर पर पुरानी इलेक्ट्रिक कारों के बाजार को बढ़ाने पर फोकस करेगी. इसके तहत MG Comet EV, MG Windsor EV और MG ZS EV जैसी कारें शामिल हैं. स्पिनी से सर्टिफाइड पुरानी MG EV खरीदने वाले ग्राहकों को कार की बैटरी हेल्थ की जांच और सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से मिलने वाली वारंटी की सुविधा जारी रहेगी और कार की कीमत पहले से तय होगी. स्पिनी इन कारों की जांच और तैयारी अपने सेंटर में करेगी. यहां कारों की हालत की जांच, जरूरी रिपेयर और रीफर्बिशमेंट किया जाएगा. ग्राहकों को 5डे मनी बैक गारंटी, आसान फाइनेंस और ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदारी की सुविधा भी मिलेगी.

EV बेचने वालों के लिए भी बैटरी जांच

अगर कोई ग्राहक अपनी पुरानी इलेक्ट्रिक कार स्पिनी को बेचता है, तो कंपनी उसकी बैटरी की भी जांच करेगी. बैटरी हेल्थ का आकलन और सर्टिफिकेशन किया जाएगा. इससे ग्राहक को अपनी कार की वास्तविक स्थिति और उसकी कीमत को समझने में मदद मिलेगी. यह सुविधा बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्लीNCR, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोयंबटूर जैसे शहरों में उपलब्ध है.

200 पॉइंट की जांच और 3 साल तक वारंटी

स्पिनी के मुताबिक, उसकी पुरानी कारों की बिक्री प्रक्रिया में 200 पॉइंट की जांच की जाती है. इसके बाद कारों को सेंटर में तैयार किया जाता है. कंपनी कुछ कारों पर 3 साल तक की वारंटी भी देती है. JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ भरोसेमंद पुरानी EV का बाजार भी जरूरी होगा.