Homemade Face Pack For Tanning: गर्मियों की तेज धूप, धूल, पसीना और बढ़ता प्रदूषण सबसे पहले हमारी त्वचा पर असर डालते हैं। इसकी वजह से चेहरा बेजान, रूखा और टैन नजर आने लगता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, मुलायम और नेचुरल ग्लो से भरपूर दिखाई दे। अगर आप भी बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद खीरा इसमें काफी मदद कर सकता है। पानी, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर खीरा त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट भी रखता है। आइए जानते हैं खीरे से बनने वाले कुछ आसान फेस पैक, जो गर्मियों में त्वचा की कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

  • खीरा और दही का पैक हटाए जिद्दी टैनिंग

अगर धूप की वजह से चेहरा टैन हो गया है, तो खीरा और दही का फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए करीब 2 इंच खीरे को कद्दूकस कर लें। इसमें आधी कटोरी दही और आधा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। इससे करने और त्वचा को ताजगी देने में मदद मिल सकती है।

  • शहद और बादाम तेल के साथ पाएं नेचुरल ग्लो

अगर आप चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाना चाहते हैं, तो कद्दूकस किए हुए खीरे में थोड़ासा शहद और कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 5 से 7 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है और चेहरे का ग्लो बढ़ने में मदद मिल सकती है।

 

  • एलोवेरा और खीरा देंगे ठंडक और आराम

अगर गर्मियों में त्वचा पर जलन, रेडनेस या सनबर्न की समस्या हो रही है, तो एलोवेरा और इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरा और आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।

इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें और जेलबेस्ड मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे त्वचा को ठंडक और आराम मिल सकता है।

खीरे का फेस पैक इस्तेमाल करते समय रखें ये बात याद

किसी भी घरेलू फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या किसी सामग्री से एलर्जी है, तो पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें। नियमित स्किनकेयर के साथ इन घरेलू उपायों को अपनाने से त्वचा को ताजगी और निखार बनाए रखने में मदद मिल सकती है।