बढ़ते वजन को लेकर अगर चिंता होने लगे तो लोग सबसे पहले खानेपीने पर कंट्रोल करते हैं जो सही भी है, लेकिन कई बार इसके बावजूद भी लोगों को शिकायत होती है कि उनका वजन कम नहीं हो रहा है. दरअसल ओवर ईटिंग या खराब खानपान के अलावा भी कुछ ऐसी वजह होती हैं जब आपका वजन बढ़ने लगता है, इसलिए जरूरी है कि आप पहले इन कारणों का पता लगाएं, ताकि आपको वजन कम करने में परेशानी न हो.

वजन बढ़ने की वजह से न सिर्फ बॉडी देखने में डिसबैलेंस लगती है, बल्कि रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतें आने लगती हैं, जैसे दौड़ने, तेज चलने या सीढ़ियां चढ़ने में हांफने लगना, झुककर चीजें न उठाना पाना, जॉइंट में दर्द रहने लगना, मसल्स में जकड़न होना. इसके अलावा ये बीमारियों की वजह भी बनता है. तो चलिए जान लेते हैं कि खानपान और सुस्त रूटीन के अलावा कौन सी वजह हैं जो वजन बढ़ा सकती हैं.
नींद सही से न लेना
अगर आपकी स्लीपिंग साइकिल हमेशा डिस्टर्ब रहती है तो ये भी एक बड़ी वजह हो सकती है कि आपका वजन बढ़ने लगे. आज के टाइम में छोटे बच्चों में भी मोटापे समस्या देखी जाने लगी है. ज्यादातर लोग अब देर रात जागते रहते हैं और फिर सुबह लेट उठते हैं. इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि ये फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक है.
हार्मोनल चेंज होना
शरीर में अगर हार्मोनल चेंज साइकिल चल रही है या फिर हार्मोनल इंबैलेंस है तो भी इस सिचुएशन में आपका वजन बढ़ सकता है. खासतौर पर महिलाओं में पीसीओएस और हाइपोथायरायडिज्म में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आपका भी वजन बिन वजह बढ़ रहा है तो इसकी जांच करवाएं.
Getty Images
दवा की वजह से बढ़ सकता है वजन
अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो इससे भी आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. ऐसे में अपने डॉक्टर से संपर्क करके उचित सलाह लें ताकि वो आपको डाइट के साथ ही वर्कआउट के बारे में सही से गाइड कर पाएं. इस तरह से आप आसानी से अपने वजन को कंट्रोल कर पाएंगे.
स्ट्रेस बहुत ज्यादा लेना
अगर आपको भी बहुत स्ट्रेस हो जाता है तो इससे रिलीफ पाने के तरीके अपनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये भी वजन को बढ़ा सकता है. इसमें कार्टिसोल हार्मोन का लेवल बहुत बढ़ जाता है. इसी के साथ कई बार जब हम स्ट्रेस में होते हैं तो अपनी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम कर देते हैं या फिर ओवर ईटिंग करने लगते हैं. कुछ लोग खाना बहुत कम कर देते हैं और कुछ मीठा ज्यादा खाने लगते हैं. इसके अलावा स्ट्रेस से रात में नींद भी सही से नहीं आती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये सारे कारण मोटापा की वजह बन सकते हैं.
कैलोरी पर ध्यान न देना
कई बार हमें लगता है कि हम बाहर का कुछ नहीं खा रहे हैं और अनहेल्दी फूड्स भी नहीं लेते हैं तो वजन क्यों बढ़ रहा है. दरअसल कई बार हम घर के हेल्दी खाने में भी अपनी बॉडी के हिसाब से ज्यादा कैलोरी ले रहे होते हैं और उतनी कैलोरी दिनभर में बर्न नहीं कर पाते हैं. इससे फैट बढ़ने लगता है.



