Akhilesh Yadav Reply to OP Rajbhar: समाजवादी पार्टी में टूट के दावे के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि जल्द समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है। राजभर के इस दावे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है। ओपी राजभर के दावे को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि दूसरी पार्टियों में सेंध लगाना और नेताओं को तोड़ना बीजेपी की पुरानी आदत है।

‘सपना देखना बंंद करें, हमारी पार्टी एकजुट’, सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार; ओपी राजभर को दिया जवाब​
‘सपना देखना बंंद करें, हमारी पार्टी एकजुट’, सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार; ओपी राजभर को दिया जवाब​

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब अखिलेश यादव से सपा में नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पुरानी बातें याद दिलाईं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहली भी कई विधायक, एमएलसी और राज्यसभा सांसद पार्टी बदलकर भाजपा में गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि किसी को लालच, स्वार्थ या फिर किसी पर जबरदस्ती दबाव बनाया गया। अखिलेश ने यह भी कहा कि जो लगो डर जाते हैं, वह अपनी पार्टी छोड़ देते हैं।

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में ओपी राजभर ने दावा किया है कि  में बड़ी फूट होगी। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सपा के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक एक चिट्ठी लिखी है। अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव का नाम लेकर अमित शाह से संपर्क की बात कहकर राजभर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक इस बात की कोई पृष्टि नहीं हुई है कि रामगोपाल ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है या नहीं, और अगर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी सौंपी हौ तो उसमें क्या लिखा गया है, इस बात की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।

खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।

महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में…

— Om Prakash Rajbhar June 17, 2026

ओपी राजभर का सपा पर गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अरे अखिलेश यादव जी, अभी राम गोपाल यादव जी की सिर्फ चिट्ठी का जिक्र किया हूं। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख दूंगा तो भूचाल आ जाएगा। समूचा उत्तर प्रदेश जानता है कि लाल टोपी वाले भ्रष्टचारियों का मास्टरमाइंड कौन है? और किसे बचाने के लिए रामगोपाल यादव समझौता और सौदा कर रहे हैं, सब मालूम है।

राजभर के दावे को अखिलेश ने किया खारिज

ओम प्रकाश राजभर के तमाम दावों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए साहस और पक्के इरादे की जरूरत होती है। सपा प्रमुख ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसी भी तरह के तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। लेकिन सच बात यह है कि बीजेपी को अपने घर में देखना चाहिए। सच बात तो यह है कि बीजेपी के ही कई विधायक पाला बदलने की लिए तैयार हैं। सही समय आने पर सबकुछ साफ हो जाएगा।