Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में हुए दिल नहला देने वाले डबल मर्डर और सुसाइड कांड की जांच में पुलिस के हाथ बड़ा और चौंकाने वाला इनपुट लगा है. SBI अधिकारी मानस वाजपेयी द्वारा अपनी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या और अस्वस्थ बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी करने के मामले में अब एक स्थानीय वकील का कनेक्शन सामने आया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस वाजपेयी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं था. ऐसे में इतने कम समय में दो पिस्टल और एक तमंचा जुटाने की बात ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. पुलिस को शक है कि हथियार सप्लायर से मानस का संपर्क कराने और ये तीनों अवैध हथियार जुटाने में एक वकील ने मदद की थी. पुलिस मानस और संदिग्ध वकील के बीच हुई बातचीत की CDR और व्हाट्सएप चैट के डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है. जल्द ही वकील को पूछताछ के लिए समन किया जाएगा.
हत्या से 2 दिन पहले की थी रेकी
जांच में यह भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मानस ने वारदात से ठीक दो दिन पहले ही आईसीआईसीआई बैंक शाखा के आसपास अपनी पत्नी दिव्या की रेकी की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह हर हाल में पत्नी को खत्म करने की साजिश रच चुका था.
उल्लेखनीय है कि 10 महीने से मायके में रह रही दिव्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. 18 अगस्त को कोर्ट में दिव्या के साथ रहने से इनकार करने के बाद अकेलेपन से टूटे मानस ने खौफनाक चक्रव्यूह रचा. उसने गुरुवार को पहले पत्नी को बैंक के बाहर गोलियों से भूना, फिर हुसड़िया स्थित घर पहुंचकर बीमार बहन तूलिका की हत्या की और अंत में खुद को भी उड़ा लिया.



