
शुगर यानी डायबिटीज की समस्या आज के वक्त में लोगों को काफी परेशान कर रही है. यह बीमारी पहले बड़े उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन स्थिति अब इतनी बुरी हो चुकी है कि बच्चे में इसके खतरे से बाहर नहीं है. एक बार किसी को यह बीमारी पकड़ लें, तो शुगर लेवल को कंट्रोल करना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, भले ही वह तरह-तरह के दवाइयों का सेवन कर रहे हो. हालांकि, अगर आप भी केमिकल वाली दवाइयों से हटकर आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो बाबा रामदेव ने अपनी वीडियो में इसका आसान उपाय बताया है, जिसे नियमित रूप से फॉलो करने पर डायबिटीज का लेवल कंट्रोल में किया जा सकता है.
क्या है डायबिटीज किन कारणों से शरीर में हो जाता है पैदा?
किसी बीमारी को कंट्रोल या उसके इलाज से पहले उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है, जैसे कि आखिर वह बीमारी क्या है, कैसे पैदा होती है और इसको विकसित करने वाले कारण क्या होते हैं. बता दें कि डायबिटीज यानी शुगर की समस्या (मधुमेह) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में ग्लूकोज (शर्करा) की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति तब पैदा होती है, जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता या फिर शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. अब आते हैं आखिर किन कारणों से यह समस्या शरीर में पनपने लगती है. इसके मुख्य कारण; ज्यादा मीठा खाना, मोटापा, ज्यादा वजन, कम फिजिकल एक्टिविटी, परिवारिक इतिहास, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र भी शामिल हैं.
कैसे शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल?
स्वामी रामदेव की वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति उन्हें कॉल कर बताता है कि उनकी पत्नी को काफी वक्त से शुगर की समस्या है और शुगर का लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है. इसके जवाब में योग गुरु बाबा रामदेव बताते हैं, मैं शुगर और बीपी के लिए जो चीज बताता हूं उन्हें आप नियमित रूप से फॉलो करें, इसका रिजल्ट आपको जल्दी मिल जाएगा. बाबा रामदेव बताते हैं कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आर्टिफिशियल मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें. अब इसके बाद बाबा बताते हैं कि अपने डाइट में खीरा, टमाटर करेला का जूस पीएं . ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. रामदेव कहते हैं कि अगर पेट साफ रहता है, तो आधा गिलास जूस पीएं और अगर पेट साफ नहीं रहता है, तो दिन में दो बार एक-एक गिलास यह जूस पीएं. इस जूस को बनाने में 1 टमाटर, 1 खीरा और 1 करेला लें और उसको नियमित रूप से सेवन करें. इसके अलावा मधुनाशिनी और गिलोय का काढ़ा भी पीने की आदत डालें, उनके मुताबिक, शुगर कंट्रोल करने के लिए यह सबसे फायदेमंद चीज है. इतना ही नहीं, उन्होंने योग करने पर भी जोर दिया है.
इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा है और स्थिति बिगड़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि उचित कदम उठाया जा सके.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. Himachali Khabar किसी तरह का दावा नहीं करता है.



