भारतीय टीम ने हाल ही में लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है, अब टीम एक बार फिर से खिताब को अपने नाम करने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। दरअसल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीमों को कई देशों के साथ वनडे और T20 सीरीज का आगज करना है। जिसमें अभी भारतीय टीम अफगानिस्तान को 3 वनडे मैचों की सीरीज में हरा कर आई है।

अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में टीम इंडिया को 34 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाना है। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करना है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी अगर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाते हैं, तो ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम से बाहर कर दिया जाएगा। तो आइए आपको भी इन खिलाड़ियों क बारे में जानकारी देते हैं।
पहले नंबर पर है वॉशिंगटन सुंदर
BCCI के द्वारा जिन 3 खिलाड़ियों को चुना गया है, उसमें सबसे पहला नाम ऑलराउडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर का है। दरअसल बीते T20 वर्ल्ड कप में भी वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला था। ऐसे में अगर सुंदर इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं, तो उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उन्होंने निराश ही किया है, गेंदबाजी में जहां 1 ओवर में 19 रन लुटाए, वहीं बल्लेबाजी के 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके।
प्रसिद्ध कृष्णा अब तक रहे हैं फ्लॉप
वर्ल्ड कप 2028 के लिए टीम में न शामिल किए जाने वाले दूसरे खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा बन सकते हैं। दरअसल बीते काफी समय से प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गेंदबाजी में सुधार नहीं ला रहे हैं। IPL 2026 में भी खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया है। इस लिए प्रसिद्ध कृष्णा को भी अपने आप को साबित करने के लिए दोनों ही सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में निराश किया है, उन्होंने 4 ओवर में 14.20 की औसत से 52 रन खर्च कर डाले हैं।
रवि बिश्नोई का भी कट सका है Team India से पत्ता
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए रवि बिश्नोई को कुलदीप यादव के स्थान पर टीम में वापसी करने का मौका गया है, लेकिन अगर इसके बाद भी खिलाड़ी इन दोनों सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाते हैं, तो ऐसे में उनके लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगी कि वह अपनी जगह वर्ल्ड कप के लिए टीम में बना सके। इसलिए खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन दिखाकर अपनी दावेदारी पूरी तरह से पक्की करनी होगी।



