Team India: कल रात बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां आयरलैंड की युवा टीम ने भारत को 34 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 10 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, अब भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 28 जून को बेलफास्ट के उसी मैदान पर खेला जाना है.

भारतीय टीम अगले मैच में मजबूती से वापसी करना चाहेगी और सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी, टीम इंडिया को इसके लिए अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.
संजू को आराम, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर की छुट्टी
भारतीय टीम के लिए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन संजू सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने, ऐसे में उन्हें दूसरे टी20 मैच से टीम इंडिया से बाहर रखा जा सकता है.
वहीं दूसरा बदलाव वाशिंगटन सुंदर के रूप में होगा, इस खिलाड़ी की टीम इंडिया की हार में सबसे बड़ी भूमिका रही, वाशिंगटन सुंदर ने पहले टी20 मैच में 1 ओवर में 19 रन लुटाए, वहीं बल्लेबाजी के दौरान 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, ऐसे में इस खिलाड़ी का बाहर होना लगभग तय है.
वहीं तीसरा और अंतिम बदलाव तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में हो सकता है, प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे और टेस्ट में तो अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन टी20 में उन्होंने हमेशा निराश किया है, ऐसे में उनकी जगह अब टी20 टीम में नही बन रही है.
दूसरे टी20 में ये 3 खिलाड़ी करेंगे Team India के लिए डेब्यू
दूसरे टी20 में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर 3 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. इस लिस्ट में पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्हें संजू सैमसन के जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. आईपीएल 2026 में वैभव ने तबाही मचाई थी और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय है.
वहीं बतौर आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर फ्लॉप रहे थे, ऐसे में युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है, इस खिलाड़ी ने हाल ही में आईपीएल और उसके बाद इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है और वो पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को भी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. प्रिंस यादव पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए वनडे फ़ॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं.
दूसरे टी20 के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे.



