UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। 9 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। विनीत जायसवाल को गोंडा से हटाकर सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है।

9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
गोंडा एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा
गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल अब सुल्तानपुर के एसपी बनाए गए हैं। सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को यूपी112 भेज दिया गया है।
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय DGP मुख्यालय से अटैच
पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में घिरे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया कप्तान बनाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जबकि बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है।
संभल के एसपी को बिजनौर की जिम्मेदारी
संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी में एएसपी रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का नया एसपी बनाया गया है। इसी तरह, हरदोई के एएसपी रहे मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
क्यों हुआ फेरबदल ?
इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। अब इन जिलों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को दी गई है। सरकार ने यह तबादले कानूनव्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासन को और मजबूत करने के लिए किए हैं। कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और दूसरी अहम जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।



