UP Forest Department Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर समेत 14 भारतीय वन सेवा का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के तहत गोरखपुर, उन्नाव, वाराणसी और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण वन प्रभागों में भी नए डीएफओ की तैनाती की गई है।

अब देखे किसे कहा भेजा गया
कानपुर में पदस्थ DFO दिव्या को जौनपुर ट्रांसफर किया गया है।
गोरखपुर के DFO विकास यादव का ट्रांसफर झांसी वन विभाग में किया गया है।
उन्नाव में तैनात DFO आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग मीरजापुर की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है।
सहारनपुर के DFO शुभम सिंह को गोरखपुर की समान सौंपी गई है।
वाराणसी की DFO अफसर स्वाति को उन्नाव की कमान सौंपी गई है।
बदायूं की DFO निधि चौहान को वाराणसी के DFO की कमान मिली है।
डीएफओ राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ बनाया गया है।
आजमगढ़ की DFO आकांक्षा जैन को कानपुर का DFO बनाया गया है।
बलिया के डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी को बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद का डीएफओ बनाया गया है।
वन निगम में तैनात महाप्रबंधक कार्मिक सुजाय बनर्जी को महाप्रबंधक उत्पादन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच. राजामोहन को वर्तमान पद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम खीरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन के पद पर तैनात किया गया है।
गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक परियोजना और मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
एके कश्यप को क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम गोरखपुर से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम लखनऊ बनाया गया है।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक सूरज को वर्तमान पद के साथ वन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।


