सरगुजा में हैरान करने वाला कांड: पति ने पत्नी और आशिक को फावड़े से मार डाला, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उबल पड़ा गुस्सा

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिसरपानी गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार ने अपनी पत्नी नईहारो मझवार और गांव के बेंजे बड़ा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. गुस्से में अंधे हो चुके पति ने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया. सिर पर लगी गंभीर चोटों से दोनों की मौत हो गई.

मामले की जानकारी के अनुसार, बाबूलाल अपने खेत की ओर गए हुए थे. इसी दौरान उनकी पत्नी गांव के सोमारू मझवार के घर चली गईं. वहां बेंजे बड़ा भी पहुंचा और दोनों ने शराब पी. जब बाबूलाल अपनी पत्नी को ढूंढते-ढूंढते वहां पहुंचे तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले तीनों के बीच विवाद हुआ, फिर बाबूलाल का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने फावड़ा उठाया और दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

यह घर बाबूलाल के करीबी रिश्तेदार का बताया जा रहा है. गांव वालों के अनुसार, नईहारो और बेंजे बड़ा के बीच लंबे समय से अवैध संबंध की चर्चा थी, जिसकी भनक पति को पहले से थी और दोनों के बीच बहस भी होती रहती थी.

घटना के बाद बाबूलाल फरार हो गए. बुधवार सुबह सूचना मिलते ही मैनपाट थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों शवों का पंचनामा किया गया. अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी आई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है.