अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है. सपा का प्रतिनिधिमंडल आज 20 अगस्त को ग्राम रुढ़ा पहुंचेगा. सपा डेलिगेशन शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेगा. घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी की.

डेलिगेशन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई नेता शामिल हैं. जलालपुर विधायक राकेश पांडेय समेत स्थानीय सपा नेता भी रहेंगे मौजूद. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि सपा ने घटना की जानकारी लेने का निर्णय लिया है. कल यानी बुधवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी गए थे.
अजय राय कल पहुंचे थे आशुतोष मिश्रा के घर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को आशुतोष मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी. IPS आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां की परिस्थितियों में मौत को लेकर मंगलवार को पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने घटना से संबंधित अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त की. मिश्रा ने निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधिकारियों पर भरोसा जताया.
आईपीएस की मां की मौत को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण! उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत काफी गरमा गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
शनिवार रात संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
बता दें कि लखनऊ में आवास निर्माण प्रभारी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां इंद्रा देवी की शनिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. शुरुआती में ये बताया गया था कि उनकी हत्या की गई है. मगर पोस्टमार्टम में कुछ और ही जानकारी सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था.
जानकारी के मुताबिक, उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला. बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूट लिए. वारदात के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया.



