Olympian Athlete Ankit Sharma Fraud: ओलंपियन एथलीट अंकित शर्मा एक फर्जीवाड़े के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुरैना पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई है। अंकित पर आरोप है कि उन्होंने अपनी असली उम्र को पांच साल कम बताकर देश की कई राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

अंकित ने इन प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते और मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से पुरस्कार राशि भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खेल उपलब्धियों के आधार पर बाद में उन्हें आयकर विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी मिली।

अब उनके ससुर की शिकायत के बाद मामला सामने आया है और अंकित की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल अंकित चेन्नई में पदस्थ हैं और उनका मोबाइल बंद है।

खबर अपडेट हो रही है…