Up Teacher Bribery Scam Updates: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के झकझोर देने वाले शिक्षक सुसाइड केस में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महीनों से फरार चल रही देवरिया की तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शालिनी पर शासन की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार​
Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार​

सुसाइड नोट में छलका था मृत शिक्षक का दर्द

“मैं मरना नहीं चाहता, मैं अपने बच्चों और बीवी के लिए जीना चाहता था। मेरे पास अब एक पैसा नहीं है, माफ कर देना मुझे भैया।” यह बेहद भावुक और दर्दभरे आखिरी शब्द देवरिया के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के थे, जिन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था। मौत के बाद पुलिस को उनकी जेब से यह सुसाइड नोट मिला था।

नियुक्ति बहाली के नाम पर मांगी 16 लाख की रिश्वत

इस पूरे खौफनाक मामले की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी 2025 को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनके पति की नौकरी की बहाली करने के एवज में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और उनके विभाग के लिपिक संजीव कुमार सिंह द्वारा 1616 लाख रुपये की भारीभरकम रिश्वत मांगी जा रही थी।

ऑफिस में बुलाकर किया गया था मानसिक उत्पीड़न

मृतक की पत्नी का यह भी आरोप है कि के ठीक एक दिन पहले ही उनके पति को जबरन बीएसए कार्यालय में बुलाया गया था। वहाँ शालिनी श्रीवास्तव और उनके लिपिक ने मिलकर शिक्षक को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया था। इसी अवसाद और लाचारी में आकर शिक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद गोरखपुर के गुलरिहा थाने में प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव कुमार सिंह भूमिगत हो गए थे। लगातार दबिश के बाद भी जब दोनों हाथ नहीं आए, तो पुलिस ने इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आखिरकार, ने सटीक सुरागकशी और सर्विलांस की मदद से दिल्ली में छिपीं शालिनी श्रीवास्तव को दबोच लिया। पुलिस उन्हें गोरखपुर ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।