चक्कर आना एक आम परेशानी है, जो कभीकभी अचानक कुछ सेकंड या कुछ मिनट के लिए महसूस हो सकती है. इसमें व्यक्ति को ऐसा लग सकता है कि आसपास की चीजें घूम रही हैं या खुद का शरीर असंतुलित हो रहा है. कई बार चक्कर हल्का होता है और थोड़ी देर में ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ लोगों में यह बारबार भी हो सकता है. चक्कर आने के कई सामान्य कारण हो सकते हैं.

कम पानी पीना, लंबे समय तक खाली पेट रहना, अचानक बैठने या लेटने की स्थिति से खड़ा होना, ज्यादा थकान और पूरी न होना इसके कुछ आम कारण हैं. गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स कम होने पर भी चक्कर महसूस हो सकता है. तनाव या लंबे समय तक स्क्रीन देखने से भी कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इसके अलावा लो ब्लड शुगर, एनीमिया, माइग्रेन, अंदरूनी कान की समस्या या कुछ दवाओं के असर से भी चक्कर आ सकता है. आइए जानते हैं चक्कर आने पद तुरंत क्या करना चाहिए और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

चक्कर आने पर तुरंत क्या करें?

  • चक्कर आते ही बैठ जाएं या लेट जाएं. इससे शरीर का बैलेंस बिगड़ने पर गिरने और चोट लगने का खतरा कम होता है. तेज चक्कर हो तो कुछ देर आंखें बंद करके शांत जगह पर लेटें.
  • अचानक खड़े न हों. पहले कुछ देर बैठें और फिर धीरेधीरे खड़े हों. इससे अचानक चक्कर आने और गिरने की संभावना कम हो सकती है.
  • पानी की कमी न होने दें. अगर चक्कर गर्मी या शरीर में पानी की कमी के कारण आया है, तो आराम करें और पानी पिएं. इससे शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है.
  • घर को गिरने से सुरक्षित रखें. फर्श पर पड़ी ढीली चटाई और खुले तार हटा दें. बाथरूम में फिसलने से बचाने वाली मैट लगाएं. इससे चक्कर आने पर गिरने का खतरा कम हो सकता है.
  • तेज रोशनी और स्क्रीन से थोड़ी देर दूरी रखें. चक्कर के दौरान मोबाइल, टीवी या तेज रोशनी देखने से परेशानी बढ़ सकती है. कुछ देर शांत और कम रोशनी वाली जगह पर आराम करने से शरीर को स्थिर होने में मदद मिल सकती है.

चक्कर आने पर कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर चक्कर बारबार आता है, लंबे समय तक रहता है या रोज के काम प्रभावित करने लगा है, तो डॉक्टर से सलाह लें. चक्कर के साथ चलने या बैलेंस बनाने में परेशानी, सुनने में दिक्कत या धुंधला दिखाई देना भी हो, तो जांच जरूरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सिर पर चोट लगने के बाद चक्कर आए तो भी डॉक्टर से संपर्क करें.

अगर चक्कर अचानक बहुत तेज हो और साथ में बोलने में परेशानी, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन, बेहोशी या तेज सिरदर्द हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लें. डॉक्टर जरूरत के अनुसार ब्लड टेस्ट, सुनने और बैलेंस की जांच या दूसरी जांच कर सकते हैं.