Yamaha ने अपनी पॉपुलर 125cc स्कूटर रेंज को 2026 के लिए अपडेट कर दिया है. कंपनी ने RayZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid में नए रंग और नए ग्राफिक्स जोड़े हैं. इसके अलावा कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में नए फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, स्कूटर के इंजन और दूसरे मुख्य मैकेनिकल हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

कीमत की बात करें तो Yamaha Fascino की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹78,980 है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹99,030 तक जाती है. Fascino को ड्रम, डिस्क और S जैसे तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. वहीं, 2026 Yamaha RayZR 125 की कीमत ₹79,880 एक्सशोरूम से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,00,440 एक्सशोरूम तक जाती है.

नए रंगों से बदला लुक

2026 मॉडल में Yamaha ने दोनों स्कूटरों के डिजाइन को थोड़ा नया रूप दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड ग्राफिक्स मिलते हैं. इससे स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा फ्रेश नजर आते हैं. RayZR को कंपनी ने स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया है. वहीं, Fascino का रेट्रो डिजाइन पहले की तरह बरकरार रखा गया है. यानी दोनों स्कूटर अपनेअपने अलग डिजाइन पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करते रहेंगे.

RayZR Street Rally में TFT स्क्रीन

2026 अपडेट में सबसे खास फीचर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. यह सुविधा RayZR Street Rally के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में मिलेगी. TFT स्क्रीन में टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है. इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और राइड से जुड़ी जरूरी जानकारी भी देखी जा सकती है. Yamaha ने स्कूटर में Answer Back फीचर भी दिया है. इसकी मदद से पार्किंग में खड़े स्कूटर को आसानी से खोजा जा सकता है.

इंजन और हाइब्रिड सिस्टम पहले जैसा

नई Yamaha RayZR और Fascino में कंपनी का मौजूदा 125cc इंजन ही इस्तेमाल किया गया है. इनमें Yamaha का स्मार्ट मोटर जनरेटर यानी SMG Hybrid सिस्टम मिलता है. यह सिस्टम स्कूटर के एक्सीलरेशन के दौरान मदद करता है. साथ ही स्टोप & स्टार्ट सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है, जिससे स्कूटर की एफिशिएंसी बेहतर करने में मदद मिलती है. कुल मिलाकर, 2026 अपडेट में Yamaha ने डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है. इंजन और मैकेनिकल पैकेज को पहले जैसा ही रखा गया है.