Lucknow Police Attack : पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में सोमवार को पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने टीम को घेरकर पथराव किया और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। हमले में नगर निगम कर्मचारियों के साथ बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम बुद्धेश्वर इलाके में अवैध दूध डेरियों और गंदगी की शिकायत के बाद जांच और पशु पकड़ने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम ने जैसे ही पशुओं को पकड़ना शुरू किया, डेरियों से जुड़े लोगों ने इसका विरोध कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर पथराव शुरू हो गया।

पथराव में 4 सरकारी वाहनों के शीशे टूटे

हमले के दौरान आरोपियों ने सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया। पथराव में चार सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस का आरोप है कि हमलावरों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना के दौरान इलाके में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि विरोध और पथराव के बावजूद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके से 18 भैंसों को पकड़ लिया।

दो महिलाएं गिरफ्तार, कई आरोपी फरार

घटना के बाद नगर निगम अधिकारी और चौकी प्रभारी की शिकायत पर अलगअलग मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुशबून और आफरीन नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, करीब एक दर्जन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कर रही है।

ये भी पढ़ें :

क्या है अतीक कनेक्शन का दावा?

मामले में आरोपियों के कथित माफिया कनेक्शन की बात भी सामने आई है। अतीक अहमद से संबंध होने के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। जांच में यदि कोई ठोस सबूत सामने आता है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से आरोपियों की संपत्तियों और कथित अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें :