Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच आज पहला टी20 मैच बेलफास्ट में खेला गया, जहां टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरो में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो बेहद खराब शुरुआत रही.

भारतीय टीम ने अपने ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गंवा दिया, अभिषेक शर्मा को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया और पूरी टीम सिर्फ रनों पर आलआउट हुई. टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को आयरलैंड के सामने 34 रनों से शिकस्त मिली.
आयरलैंड ने लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी की बदौलत खड़ा किया 182 रनों का स्कोर
आयरलैंड की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो खराब बेहद शुरुआत रही, उनके 4 बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए उस समय तक टीम का स्कोर सिर्फ 36 रन ही था. हालांकि उसके बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पारी को संभाला, इन दोनों खिलाड़ियों ने 64 रनों की साझेदारी की और आयरलैंड को 115 रनों तक पहुंचाया.
कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए, वहीं गैरेथ डेलानी 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. इसके बदौलत आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. ये इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, अब तक इस मैदान पर इतना बड़ा रन नही बना है.
भारत के लिए हर्षित राणा ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 22 विकेट मिला, जबकि बर्थ डे बॉय शिवम दुबे ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर ने किया निराश
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, पॉवरप्ले में ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिया, इस दौरान ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 5, ईशान किशन 1 और कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. वहीं 1 छोर से अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 20 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली और अर्द्धशतक लगाते ही आउट हुए.
वहीं तिलक वर्मा भी आज संकटमोचन की भूमिका नही निभा सके और 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए, भारतीय टीम ने 90 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया था. भारतीय टीम, अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज टिक नही सके और पूरी टीम सिर्फ 148 रनों पर आलआउट हो गई. विश्व विजेता टीम इंडिया को पहले ही मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
Shreyas Iyer की खराब कप्तानी बनी हार की वजह
भारत के हार की सबसे बड़ी वजह श्रेयस अय्यर की खराब कप्तानी रही, उन्होंने पहले ही मैच में खराब टीम चयन किया और गेंदबाजों का भी सही से प्रयोग नही कर सके, इसके अलावा उनके बल्ले से भी रन नही निकले. श्रेयस अय्यर अपने पहले ही मैच में बतौर कप्तान और खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. भारतीय फैंस को इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी साफ तौर पर खली.



