Featured Image

Baby skin rash treatment: गर्मियों में बच्चों के शरीर पर रैशेज, घमौरियां या लाल दाने निकल जाएं तो घबराएं नहीं। ठंडे पानी, एलोवेरा, नारियल तेल और ढीले कॉटन कपड़ों जैसे आसान घरेलू उपायों से बच्चे को राहत मिल सकती है।

गर्मी अपनी चरम सीमा में है। ऐसे में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को शारीरिक समस्याओं का बहुत ज्यादा सामना करना पड़ता है। बच्चे अक्सर गर्मी में खेलते हैं और बचाव भी नहीं करते। ऐसे में उनके शरीर में घमौरियां आप रैशेज निकलना आम बात होती है। अगर आपके बच्चे के भी शरीर में स्किन इरिटेशन या गर्मी की वजह से घमोरियां हो गई हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। घमौरियों और रैशेज अगर थोड़े हैं, तो इन्हें घरेलू उपाय की मदद से ठीक किया जा सकता है। जानिए क्या सिंपल उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

ठंडे पानी से करें सफाई

बच्चे के स्किन को दिन में 1 से 2 बार नॉर्मल पानी से साफ जरूर करें। पानी गर्म नहीं होना चाहिए वरना इससे इरिटेशन बढ़ जाता है। आप चाहे तो पानी में 1 से 2 बूंद सुथॉल या डिटॉल की मिला सकते हैं।

एलोवेरा जेल से मिलेगी ठंडक

एलोवेरा जेल कई गुणों की खान होता है। आपके घर में एलोवेरा का पौधा है, तो आप फ्रेश पत्तियों से जैल निकालकर बच्चों की स्किन में लगा सकते हैं। एलोवेरा की पत्तियों से कूलिंग इफेक्ट मिलता है, जिससे की त्वचा की लालिमा कम हो जाती है।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

हल्का वर्जिन कोकोनोट ऑयल स्किन पर लगाने से न सिर्फ ड्राइनेस कम होती है बल्कि खुजली की समस्या भी कम हो जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप हल्का सा हाथ में तेल लेकर रैशेज या घमौरी वाले स्थान पर लगा सकते हैं।

कैलेमाइन लोशन से कम होगी ईचिंग

अगर घमौरी में इचिंग ज्यादा हो रही है, तो उस स्थान पर कैलेमाइन लोशन लगाने से आराम मिलता है। यह गर्मियों में रेशेज में काफी बड़ी रेमेडी मानी जाती है।

ढीले कपड़े पहनाएं

अगर बच्चों को घमौरी की समस्या हो रही है, तो उन्हें सिर्फ कॉटन के ही कपड़े पहनाएं। क्योंकि यह अच्छी तरीके से पसीना भी सोख लेता है और बच्चे को स्किन में राहत महसूस होती है। अगर बच्चे को ज्यादा पसीना आ रहा है तो उसे हीट एक्स्पोज़र में जाने की अनुमति न दें।घर में वेंटिलेशन रखें ताकि घर में कूलिंग इफेक्ट बना रहे।