Himachal Se: Paneer Tacos Recipe: आजकल स्ट्रीट फूड का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। जहां लोग गोल गप्पे, पिज्जा, बर्गर, मोमोज, चाट आदि चीजों को खूब खाते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती हैं। ऐसे में आप घर पर बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी कुछ आसान और नई रेसिपी से खुश कर सकते हैं। अगर रेसिपी झटपट तैयार हो रही है तो इसे खाने से ज्यादा बनाने में भी मजा आता है। इसी तरह की रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

हल्की भूख के लिए झटपट बनाएं नाश्ता, ट्राई करें स्ट्रीट स्टाइल Paneer Tacos रेसिपी, हर कोई करेगा तरीफ​
हल्की भूख के लिए झटपट बनाएं नाश्ता, ट्राई करें स्ट्रीट स्टाइल Paneer Tacos रेसिपी, हर कोई करेगा तरीफ​

अक्सर हल्की भूख लगने पर कुछ ऐसा बनाने का मन करता है जो जल्दी और आसानी से तैयार हो जाए। अगर आप भी इस तरह की रेसिपी तलाश रहे हैं तो पनीर टाको बना सकते हैं। रोटी और पनीर से बनने वाली यह मसालेदार और चटपटी रेसिपी बड़ों से लेकर बच्चे तक को खूब पसंद आएगी।

घर पर अगर कुछ नया, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो पनीर टाको एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। मेक्सिकन फ्लेवर और इंडियन स्वाद का कॉम्बिनेशन बड़ों से लेकर बच्चों तक को खूब पसंद आएगा।

सामग्री

पनीर 1 कप
शिमला मिर्च 1
टमाटर 1
लेट्यूस के पत्ते 1 कप
टाको मसाला 2 चम्मच
स्वीट कॉर्न 1 कप
नमक स्वादानुसार
दही 1 कप
हरा धनिया 1/2 कप
हरी मिर्च 2
लहसुन 2
रोटी 2
सॉस आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन डालकर कुछ समय के लिए भून लें। अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर करीब 3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद पनीर, स्वीट कॉर्न और टमाटर डालकर अच्छी तरह चलाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इसमें नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर मिक्स करें। इसे कुछ देर पकने दें ताकि मसाले पनीर में अच्छी तरह मिल जाएगा। अब गैस बंद कर दें और मसाले को किसी बाउल में निकाल लें।

टाको बनाने के लिए आप बनी हुई रोटियां ले सकते हैं। रोटी के ऊपर सबसे पहले लेट्यूस के पत्ते रखें। इसके ऊपर पनीर का तैयार मिश्रण भरें और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। इसमें आप पसंदीदा मेयोनीज या सॉस डाल सकते हैं। इस तरह घर पर स्वादिष्ट पनीर टाको तैयार हो जाएगा। पार्टी स्नैक या शाम की हल्की भूख को मिटाने के लिए यह एक परफेक्ट डिश है।