Himachal Se: Hathras Love Jihad Case: यूपी के हाथरस से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां सादिक खान ने साहब सिंह बनकर युवती से शादी कर ली। विवाह के बाद युवती के सादिक खान का सच सामने आया तो युवती के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। सादिक का सच पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जानें ये पूरा मामला क्या है।

पीड़िता को मारपीट कर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ा
बता दें कि सादिक खान ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। इस दौरान, युवती बेहोश हो गई। इसके बाद, सादिक खान और उसका परिवार, युवती को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। फिर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
सादिक ने 2 साल पहले पहचान छिपाकर की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक, 2024 में सादिक खान ने नाम बदलकर युवती से लव मैरिज की थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का है। नवीपुर में पीड़िता की ससुराल है।
सादिक और उसके परिजनों ने पीड़िता से की मारपीट
सीओ सिटी हाथरस हिमांशु माथुर ने बताया, ‘आज 4 जून 2024 को थाना कोतवाली नगर पर वादिया की तरफ से एक तहरीर मिली है, जिसमें उसने पति और उसके परिवारीजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें ये भी बताया है कि पीड़िता ने साल 2024 में पति से कोर्ट मैरिज की थी। फिर ये बात सामने आई है कि पति ने अपनी पहचान गलत बताई थी। वह दूसरे समुदाय से है, ये बात पति ने पीड़िता को नहीं बताई थी।’
पुलिस ने एक्शन लेते हुए की आरोपियों की गिरफ्तारी
हिमांशु माथुर ने आगे कहा कि इस संबंध में तुरंत ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है। आरोपियों की इस मामले में गिरफ्तारी कर ली गई है। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लव जिहाद क्या होता है?
लव जिहाद ऐसा शब्द है, जिसको एक साजिश के रूप में देखा जाता है। इसमें दूसरे समुदाय के पुरुष सोचीसमझी रणनीति के तहत अपनी पहचान छिपाकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं। इसका कथित मकसद महिलाओं से विवाह करना और आखिर में उनका धर्म परिवर्तन कराना होता है।



