Himachal Se: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक नोएडा भी है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। यह दिल्लीएनसीआर क्षेत्र का भी हिस्सा है। नोएडा के विस्तार के साथ ही ग्रेटर नोएडा का भी विकास तेजी से हो रहा है। आज के समय में ये दोनों शहर बड़े औद्योगिक केंद्र बन चुके हैं, जहां कई बड़ी कंपनियां और फैक्ट्रियां मौजूद हैं। बढ़ती आबादी के साथ यहां घरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। पिछले कुछ समय में घरों की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिलता है।

नोएडा के 7 सबसे महंगे अपार्टमेंट्स, 10 करोड़ रुपये से भी अधिक है एक फ्लैट की कीमत​
नोएडा के 7 सबसे महंगे अपार्टमेंट्स, 10 करोड़ रुपये से भी अधिक है एक फ्लैट की कीमत​

खासकर अपार्टमेंट में फ्लैट्स की कीमत आसमान छूने लगे हैं। लग्जरी और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट की मांग तेजी से बढ़ी है। कई बड़े बिल्डर्स ने आधुनिक सुविधाओं और शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस हाईएंड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं, जो लोगों को आरामदायक और शानदार जीवनशैली प्रदान करते हैं। नोएडा में कई ऐसे इलाके और अपार्टमेंट हैं जिनकी कीमत का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में आइए जानते हैं सबसे महंगे अपार्टमेंट्स के बारे में जिन्हें खरीदना आज आम आदमी के बस की बात नहीं है।

1 आइवरी काउंटी

नोएडा के सबसे प्रीमियम अपार्टमेंट्स में से एक आइवरी काउंटी भी है। यह नोएडा के सबसे महंगे अपार्टमेंट्स में से एक है। यहां 3 बीएचकी फ्लैट की कीमत इतनी है कि आम आदम इसे खरीदने की सोच भी नहीं सकता है। नोएडा के सेक्टर 115 में स्थिति करीब 29 एकड़ फैली इस सोसाइटी में 3,4 और 5 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। ivorycountyinfo.in वेबसाइट के अनुसार तमाम सुविधाओं से लैस इस अपार्टमेंट में 3 बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत 3.35 करोड़ रुपये है। वहीं, प्रॉपवर्थ, मैजिकब्रिक्स इंस्टेंट प्रॉपर्टी वैल्यूएशन टूल के डेटा के अनुसार यहां यह कीमत 12 करोड़ या उससे भी अधिक भी जा सकती है। हालांकि, यह फ्लैट के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।

2 M3M द कलिनन

नोएडा की लग्जरी और प्रीमियम सोसाइटियों में से एक M3M द कलिनन भी है जो सेक्टर 94 में स्थित है। करीब 12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस सोसाइटी में 3,4 और 5 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। हालांकि, यह निर्माणाधीन प्रोजेक्ट है, जिसे 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ के अनुसार, M3M इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे है इस अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में 3,4 और 5 बीएचके फ्लैट्स की कीमत लगभग 6.37 करोड़ रुपये से 12.12 करोड़ के बीच है।

3 महागुन मेडालियो

नोएडा के सबसे महंगे और लग्जरी अपार्टमेंट्स में से एक महागुन मेडालियो भी है, जो सेक्टर 107 में स्थित है। यहां पर स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर, टैरेस गार्डन, स्पा, आउटडोर टेनिस कोर्ट, शॉपिंग एरिया और रिफ्लेक्सोलॉजी पार्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ के अनुसार यहां 3 और 4 बीएचके फ्लैट की कीमत 3.61 करोड़ रुपये से लेकर 12.92 करोड़ रुपये तक है।

4 पेज थ्री रेजिडेंसेस

ग्रेटर नोएड के सबसे महंगे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में से एक पेज थ्री रेजिडेंसेस भी है। 125 एकड़ में फैले पेज थ्री रेजिडेंसेस में 46 शानदार विला बनाए जा रहे हैं। तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस यहां पर 4 और 5 बीएचके विला की शुरुआती कीमत लगभग 9.63 करोड़ रुपये है। यह कीमत मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ की डेटा पर आधारित है।

5 काउंटी 107

नोएडा के सेक्टर 107 में स्थित काउंटी 107 अपार्टमेंट अपने प्रीमियम लग्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। 5 एकड़ में फैले और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सोसाइटी में 4 टावर हैं। मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार यहां पर 4 और 5 बीएचके फ्लैट्स की कीमत लगभग 5.25 करोड़ रुपये से 12.15 करोड़ रुपये के बीच है।

6 महागुन मैनोर

नोएडा के सेक्टर 128 में स्थित महागुन मैनोर अपनी लग्जरी सुविधाओं के चलते महंगी सोसाइटी में से एक है। मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ के अनुसार, यहां पर 3,4 और 5 बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध हैं जिनकी कीमत लगभग 4.45 करोड़ रुपये से लेकर 10.30 करोड़ रुपये तक है। यह सोसाइटी आउटडोर टेनिस कोर्ट, हेलिपैड, इवेंट स्पेस, एम्फीथिएटर, स्विमिंग पूल, मेडिटेशन एरिया, जकूजी और स्पा जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

7 एटीएस नाइट्सब्रिज

नोएडा के सबसे महंगे अपार्टमेंट्स में से एक एटीएस नाइट्सब्रिज भी है। आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन सुविधाओं से लैस सेक्टर 124 में स्थित यह सोसाइटी करीब 6 एकड़ में फैला हुआ है। ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस अपार्टमेंट में मिनी थिएटर, सैलून, स्क्वैश कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मैजिकब्रिक्स प्रॉपवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार एटीएस नाइट्सब्रिज में 4 और 6 बीएचके फ्लैट्स की कीमत लगभग 9.60 करोड़ रुपये से लेकर 16.80 करोड़ रुपये के बीच है।

बता दें कि यह रिपोर्ट ऑनलाइन रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। समय, लोकेशन, फ्लैट के आकार और बाजार की स्थित के अनुसार इन अपार्टमेंट्स की कीमत में बदलाव हो सकता है।