Old Tyre Reuse: Old Tyre Reuse का ये तरीका हो रहा Viral, अब आपका Garden भी पाएगा एक Designer Look
✍️ me.sumitji@gmail.com📅 June 4, 2026🕐 2 hours ago👁 0 views
Himachal Se:
अक्सर पुराने टायरों को कबाड़ समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप इन टायरों को घर और बगीचे की जान बनाया जा सकता है। पुराने टायरों को रीसाइकिल करना न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह होम डेकोर को भी मॉर्डन और रस्टिक लुक देता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टायरों का मेकओवर कर उन्हें किस तरह से गार्डन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
टायर वॉल
Old Tyre Reuse: Old Tyre Reuse का ये तरीका हो रहा Viral, अब आपका Garden भी पाएगा एक Designer Look
अगर आपके गार्डन में कम जगह है, तो टायरों को दीवार पर टांगकर वर्टिकल गार्डन बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप टायरों को काले या फिर अपनी पसंद के किसी भी न्यूट्रल शेड में पेंट कर सकते हैं।
फिर इसको मजबूत हुक की सहायता से दीवार पर सेफ तरीके से लगाना चाहिए। आप टायरों के निचले हिस्से में थोड़ा मिट्टी डालकर इसमे छोटे फूल या बेल वाले पौधे लगा सकते हैं। यह घर की खाली दीवार को आर्ट गैलरी जैसा लुक देगा।
कलरफुल स्टैक्ड प्लांटर्स
बगीचे को सुंदर बनाने के लिए टायरों को चमकीले रंगों जैसे नीला, पीला, लाल या हरे रंग से रंगे। आप इन पर सफेद पेंट से फूलों की डिजाइन बना सकते हैं। एक के ऊपर एक टायर रखकर आप इसको सीढ़ी जैसा लुक दे सकते हैं। या फिर इनको सीधा खड़ा करके गमलों की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें आप बड़े पत्ते वाले पौधे या फिर मौसमी फूल लगा सकते हैं, जोकि देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।
बरतें ये सावधानी
टायरों के लिए हमेशा एनामेल या फिर स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बारिश और धूप में लंबे समय तक टिके रहते हैं।
टायरों को पेंट करने से पहले अच्छे से पानी और साबुन से धो लें। जिससे धूल और ग्रीस निकल जाएं और पेंट की फिनिशिंग अच्छी आएगी।
अगर आप टायर में सीधे तौर पर मिट्टी भर रहे हैं, तो इसके निचले हिस्से में छेद जरूर कर दें। इससे पानी नहीं जमा होगा औऱ पौधे की जड़ें भी नहीं सड़ेंगी।