Himachal Se: India vs Afghanistan ODI Series: विराट कोहली को लेकर बुरी खबर सामने आई है। अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस व भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस खबर ने काफी परेशान कर दिया है। खासकर फैंस उन्हें लंबे वक्त से नीली जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे, लेकिन इस सीरीज से पहले ही फैंस की इस बेताबी पर विराम लग गया।

अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस​
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस​

इसी बीच रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के खेलने पर संस्पेंस बना हुआ है। अभी पक्के तौर पर कोई नहीं कह पा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी खेलेंगे या फिर नहीं। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही बड़ी शर्त रख दी है। अब उम्मीद है कि इस पर जल्द से जल्द कोई न कोई अपडेट आएगा।

रोहित और हार्दिक का खेलना फिटनेस पर निर्भर

अफगानिस्तान सीरीज में के खेलने की बात की जाए तो ये इन दोनों की फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसके अपडेट को लेकर फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जब वनडे सीरीज का ऐलान किया था, उस वक्त रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम तो टीम में शामिल था, लेकिन उनके आगे स्टार लगा हुआ था। तब BCCI ने साफ शब्दों में लिखा था कि क्लियरेंस के अधीन। इस बात का मतलब हुआ कि जब दोनों खिलाड़ी फिट होंगे, तभी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे।

🚨 News 🚨

Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld

— BCCI May 19, 2026

रोहितकोहली के देखने के लिए फैंस बेताब

रोहित शर्मा और विराट कोहली की सिर्फ भारत में नहीं सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों में बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में फैंस उन्हें भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं। इन दोनों की बात करें तो ये पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब ये भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान सीरीज का मजा हुआ खराब?

एक तरफ जहां अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के संस्पेंस ने इस सीरीज का मजा किरकिरा कर दिया है। पहले जो हाइप इस सीरीज के लिए बनी थी, अब वो कही न कही कम पड़ती हुई दिखाई दे रही है। अपडेट के अनुसान रोहित शर्मा का तो फिलहाल अभी कुछ पता नहीं, लेकिन हार्दिक पांड्या जरूर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचकर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अफनी फिटनेस टेस्ट पार कर लेंगे।