Himachal Se: उत्तर भारत के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान के चलते लू लगने, शरीर में पानी की कमी संग कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों और फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। इस मौसम में लोग दही, छाछ, शरबत, शिकंजी और अन्य कई ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। भारतीय घरों में गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेट रहने के लिए कई पारंपरिक ठंडे पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिसमें से एक फालसा भी है और इसका लोग शरबत बनाकर पीना पसंद करते हैं।

फालसा शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये लू से बचाने, पाचन को बेहतर बनाने और भूख बढ़ने में मदद करता है। इसका स्वाद खट्टामीठा होता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के खनिज पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी घर पर फालसा का शरबत बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री
250 से 500 ग्राम फालसा
4 बड़े चम्मच से 1 कप चीनी
1 छोटा चम्मच काला नमक
आधा छोटा चम्मच साधारण नमक
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
34 गिलास ठंडा पानी
1 कप बर्फ के टुकड़े या आवश्यकता अनुसार
1215 ताजी पुदीने की पत्तियां
घर पर फासला शरबत बनाने की आसान विधि
सबसे पहले फालसा को अच्छी तरह धो लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे बाद इसे 1520 मिनट के लिए पानी में भी भिगोकर रख सकते हैं। अब फालसा, चीनी, काला नमक और 2 गिलास पानी को मिक्सर जार में डला कर हल्का सा ब्लेंक कर लें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न पीसें, वरना बीज भी पिस जाएंगे।
तैयार मिश्रण को एक महीन छलनी से छान लें और बीज व गूदे को अलग कर दें। अब इसमें बाकी पानी, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और बारकी कटी पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। शरबत को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
सर्व करते समय गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर ऊपर से फालसा शरबत भर दें। इसके बाद पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडाठंडा सर्व करें।
बिना मिक्सर के फालसा शरबत बनाने की विधि
फालसा शरबत को बिना मिक्सर के भी बनाया जा सकता है। इसके लिए फालसा को अच्छी तरह धोकर 1015 मिनट पानी में भिगो दें। अब एक बड़े बर्तन में फालसा डालकर हाथों या चम्मच की मदद से हल्केहल्के मसलें, ताकि उसका रस निकल जाए।
इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर दोबारा मिला लें। ठंडा पानी डालें और इसे अच्छे से चला दें। अंत में बर्फ डालकर तुरंत सर्व करें।



