Himachal Se: Panchang 03 June 2026: 3 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि बुधवार को रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 3 जून को सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही बुधवार देर रात 1 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 3 जून को अधिक मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदयसूर्यास्त का समय।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत
अधिक मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी को विभुवन संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। अधिक मास में आने के कारण विभुवन संकष्टी को अत्यन्त दुर्लभ माना जाता है क्योंकि यह 3 साल के बात आती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विभुवन संकष्टी किसी भी चंद्र माह में पड़ सकती है अतः इसके लिए कोई निश्चित माह निर्धारित नहीं है। लेकिन माह के परिवर्तित होने से इसके नाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, अतः किसी भी माह में अधिक मास पड़ने पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विभुवन संकष्टी के रूप में ही मनाया जाता है। अधिक मास होने के कारण इस दिन किए गए जप, तप, पूजन और व्रत आदि का सामान्य संकष्टी के व्रत की तुलना में अनेक गुणा फल प्राप्त होता है। यह उत्तम व्रत सभी मनोरथ पूर्ण करने और समस्त कष्टों का निवारण करने वाला माना जाता है।
03 जून 2026 का पंचांग
- अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 03 जून 2026 को रात 9 बजकर 22 मिनट तक
- शुभ योग 03 जून को सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा।
- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 03 जून को देर रात 1 बजे तक
- 02 जून 2026 व्रतत्यौहार संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
- चतुर्थी तिथि प्रारंभ जून 03, 2026 को 09:21 पी एम बजे
- चतुर्थी तिथि समाप्त जून 04, 2026 को 11:30 पी एम बजे
- संकष्टी के दिन चंद्रोदय का समय 09:58 पी एम से 10:41 पी एम
03 जून 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
- अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
- विजय मुहूर्त 02:49 पी एम से 03:42 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 07:12 पी एम से 07:34 पी एम
- अमृत काल 07:37 पी एम से 09:24 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली दोपहर 12:19 02:03 PM
- मुंबई दोपहर 12:37 02:16 PM
- चंडीगढ़ दोपहर 12:21 02:06 PM
- लखनऊ दोपहर 12:05 01:48 PM
- भोपाल दोपहर 12:18 01:59 PM
- कोलकाता दोपहर पहले 11:35 01:16 PM
- अहमदाबाद दोपहर 12:38 02:19 PM
- चेन्नई दोपहर 12:07 01:43 PM
सूर्योदयसूर्यास्त का समय
- सूर्योदय सुबह 5:22 बजे
- सूर्यास्त शाम 7: 14 बजे



