Himachal Se: हेल्दी शरीर के लिए ज़्यादातर लोग सुबह के समय अंडे का सेवन करते हैं। विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर अंडे हमारे शरीर के लिएबेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई बार हम ताजे अंडे की जगह बासी अंडों का सेवन करते हैं और हमे पता भी नहीं चलता है। अगर आप भी अंडे की ताजगी जांचना चाहते हैं, तो सिर्फ एक गिलास पानी आपकी मदद कर सकता है। FSSAI के अनुसार, पानी में अंडे को डालकर उसकी स्थिति देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि अंडा ताजा है या बासी?

अंडे ताजा है या बासी इन टिप्स से लगाएं पता:
-
पानी में डूब जाते हैं ताजे अंडे: अंडे ताजा है या बासी इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें। पानी में अब एक अंडे को डालें। अगर अंडे पानी में डूब जाते हैं तो यह ताज़े अंडे हैं। आप इन्हें बेझिझक होकर खा सकते हैं।
-
पुराना अंडा तली में सीधा खड़ा रहता है: अब उसी गिलास में एक अंडा फिर से डालें। अगर अंडा पानी के गिलास में तली के नीचे सीधा खड़ा रहता है तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना हो चूका है। हालांकि, इसे खाना सुरक्षित है इसलिए इसे जल्द ही इस्तेमाल कर लें।
-
खराब अंडा पानी में तैरता है: जो अंडे पानी में तैरते हैं, उन्हें बिना सोचे तुरंत फेंक देना चाहिए। ज़्यादा पुराने अंडे में बहुत ज़्यादा हवा भर जाती है इस वजह से वह पानी के ऊपर आ जाता है। ऐसा अंडा खाने लायक नहीं रहता है इसलिए इसे फेंक देना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
-
दरार और रिसाव: अगर अंडे का छिलका अंदर से सूखा नहीं है या उसमें दरार है, तो बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं। ऐसे अंडे को तुरंत फेंक दें।
-
असामान्य रंग: अंडे की जर्दी का पीला या नारंगी रंग सामान्य है। अगर जर्दी बहुत गहरे रंग की है, हरी है या सफेदी में काले धब्बे हैं, तो इसका मतलब है कि वह खराब हो चुका है।
-
दुर्गंध: एक ताजे अंडे में कोई तेज महक नहीं होती। अगर अंडे को फोड़ने पर तीखी गंध आए, तो उसका इस्तेमाल न करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।



