Himachal Se: FIFA World Cup 2026 Broadcast in India: फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने फीफा के कई प्रमुख टूर्नामेंटों के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026, फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 सहित कुल 39 फीफा इवेंट्स का प्रसारण करेगी। यह डील 2026 से 2034 तक लागू रहेगी और भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजनों का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा।

भारत में कहां देख पाएंगे FIFA World CUp 2026? जानें ग्रुप स्टेज के मकुाबलों की पूरी डिटेल​
भारत में कहां देख पाएंगे FIFA World CUp 2026? जानें ग्रुप स्टेज के मकुाबलों की पूरी डिटेल​

भारत में जून 2026 से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप कवरेज

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। भारत में इस मेगा टूर्नामेंट का प्रसारण जी ग्रुप के नए स्पोर्ट्स नेटवर्क Unite8 Sports पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल दर्शक Zee5 के जरिए मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे। लाइव मैचों के अलावा दर्शकों को टूर्नामेंट के दौरान हाइलाइट्स, एक्सपर्ट एनालिसिस, स्पेशल फीचर शो और फीफा से जुड़े डॉक्यूमेंट्री कंटेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ब्रॉडकास्टिंग मार्केट में फुटबॉल पर बड़ा दांव

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब जी ग्रुप खेल प्रसारण के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से भारत में अपने प्रसारण अधिकारों के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश में था। ऊंची कीमत और भारतीय समयानुसार देर रात होने वाले मैचों के कारण कई ब्रॉडकास्टर्स इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसके बावजूद जी ने इस अवसर को बड़े निवेश के रूप में देखा और फुटबॉल के बढ़ते भारतीय दर्शक वर्ग पर भरोसा जताया।

पुनीत गोयनका ने जताया भरोसा

ZEE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक को भारतीय दर्शकों तक लाने के लिए उत्साहित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ सभी क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ता है, और मीडिया राइट्स हासिल करने और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च करने में हमारा निवेश इसकी लंबी अवधि की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारा फोकस उन प्रॉपर्टीज में निवेश करने पर है, जहां हमें मौजूदा प्रासंगिकता और भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिखती है।”

Zee ने Unite8 ब्रांड के चार नए स्पोर्ट्स चैनल्स

  • Unite8 Sports 1
  • Unite8 Sports 1 HD
  • Unite8 Sports 2
  • Unite8 Sports 2 HD

FIFA वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज के मैच

FIFA World Cup 2026 के लिए ग्रुप व टीम