अजमेर जिले में एक खौफनाक हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग बेटे ने पिता, दादी, बहन और सौतेली मां की हत्या कर शव को जला दिया। पहले दुर्घटना की आशंका थी, लेकिन बाद में ये पूरा मामला हत्या का निकला।

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत- India TV Hindi
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंतImage Source : REPORTER

राजस्थान: अजमेर जिले के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में पूर्व सरपंच समेत चार लोगों के शव अधजली हालत में मिले। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व सरपंच का नाबालिग बेटा ही था, जिसने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नाबालिग बेटा अपने पिता द्वारा अपनी सगी मां (रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता) को प्रताड़ित किए जाने से लंबे समय से दुखी और गुस्से में था।

नाबालिग बेटे ने रची थी खौफनाक हत्या की साजिश

नाबालिग बेटे ने हत्या की खौफनाक साजिश रची। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले उसने घर में रखे कृषि औजारों से चारों की हत्या की। इसके बाद ट्रैक्टर से डीजल निकालकर चारों लाश को स्कॉर्पियो गाड़ी में डाला और सुनसान जगह ले जाकर आग लगा दी ताकि यह एक हादसा लगे। इस तरह से एक पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत हो गया। पहले तो यह एक दुर्घटना लगी, लोगों को लगा कि स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें आग लग गई। कार में बैठे चारों लोगों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

घटना के बाद जमेर ​एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जब जांच की गई तो मामला हत्या का निकला। पुलिसने  रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता को पहले  गिरफ्तार किया और फिर पूरी हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड नाबालिग बेटे और उसकी बहन को डिटेन (हिरासत में) किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर लौट आए थे और पुलिस को गुमराह करने के लिए रोने का नाटक कर रहे थे। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।