Himachal Se: कुशीनगरः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिल नगर का नाम बदलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम इसे फाजिल क्यों कहें। सीएम योगी ने कहा कि इस जगह को अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने फाजिल नगर के विधायक की मांग को मंजूर कर दिया है। विधायक ने इस जगह के नाम को बदलने की मांग की थी।

सीएम योगी ने बदला कुशीनगर के फाजिल नगर का नाम, बोले- 'यूपी से मच्छर-माफिया दोनों खत्म'​
सीएम योगी ने बदला कुशीनगर के फाजिल नगर का नाम, बोले- 'यूपी से मच्छर-माफिया दोनों खत्म'​

 यूपी से मच्छर और माफिया दोनों खत्म

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जैसे यूपी में माफिया खत्म हुआ है, वैसे ही यहां इंसेफेलाइटिस खत्म हो गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमने मच्छरों के साथसाथ माफिया को भी खत्म कर दिया। मच्छर बीमारियां लाते थे और माफिया बेरोजगारी लाता था। हमने दोनों बीमारियों को ठीक कर दिया।