Himachal Se: आजकल लोगों के बीच में 10,000 स्टेप्स का लक्ष्य काफी फेमस हो गया है। फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच पहनकर लोग रोजाना 10,000 कदम चलने की कोशिश करते हैं। बिना जिम जाए खुद को फिट रखने के लिए लोग सुबहशाम यह लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करते हैं। वहीं कई लोगों को यह आंकड़ा सुनकर लगता है कि इसके लिए रोज घंटों वॉक करनी पड़ेगी। जो लोग ऑफिस जाते हैं या जिनके पास किसी भी वजह से कम समय होता है तो उन्हें लगता है यह गोल पूरा हो ही नहीं पाएगा।

10,000 स्टेप्स का लक्ष्य अब नहीं लगेगा मुश्किल, फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स​
10,000 स्टेप्स का लक्ष्य अब नहीं लगेगा मुश्किल, फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स​

10,000 स्टेप्स चलना आपको बोझ नहीं लगेगा अगर आप इसका आसान फॉर्मूला जान जाएंगे। वजन घटाने और एक्टिव रहने के लिए रोजाना बस आपको कुछ आदतों को अपनाना होगा। इससे बिना थके और कम समय में भी आप 10K Steps Challenge पूरा कर पाएंगे। आइए जानें इसके बारे में।

10,000 स्टेप्स चलने के फायदे

रिसर्च बताती हैं कि नियमित रूप से वॉकिंग करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। चलने से कैलोरी खर्च होती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने या वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट मिल सकता है। खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से शरीर ग्लूकोज का बेहतर उपयोग कर सकता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

नियमित वॉकिंग तनाव, चिंता और मूड से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। शारीरिक गतिविधि से “फीलगुड” हार्मोन भी रिलीज होते हैं। दिनभर सक्रिय रहने वाले लोगों में नींद की गुणवत्ता बेहतर देखी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नियमित वॉकिंग शरीर की जैविक घड़ी को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि 7,0008,000 स्टेप्स प्रतिदिन भी स्वास्थ्य लाभ देने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं।

शुरुआती दिनों में पूरे 10,000 स्टेप्स एक साथ चलने की कोशिश न करें

अगर आपने हाल में ही यह लक्ष्य अपने लिए बनाया है तो एक बार में लंबी वॉक करने की बजाय स्टेप्स को पूरे दिन में बांट लें। जैसे सुबह 3,000 स्टेप्स और दोपहर में 2,000 स्टेप्स चलें। फिर शाम को 3,000 स्टेप्स और घर या ऑफिस में 2,000 स्टेप्स चलें। इससे शरीर पर एक साथ ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

हर घंटे 5 मिनट टहलने की आदत बनाएं

टभव हो सके तो हर घंटे 5 मिनट टहलने की आदत बनाएं। अगर आप भी लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो हर घंटे 5 मिनट चलने की कोशिश करें। ऐसा करने से न सिर्फ स्टेप्स बढ़ते हैं बल्कि लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान भी कम हो सकते हैं।

लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनें

हेल्दी रहने के लिए छोटेछोटे प्रयास ही काफी होते हैं। जहां संभव हो, एकदो मंजिल तक सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे स्टेप्स के साथसाथ पैरों की मांसपेशियां भी सक्रिय रहती हैं।

खाने के बाद छोटी वॉक करें

जब भी आप नाश्ता, लंच और डिनर करनें उसके बाद 1015 मिनट टहलने की आदत बनाएं। इससे स्टेप्स भी बढ़ते हैं और शरीर को सक्रिय रहने का मौका मिलता है।

घर के कामों को भी एक्टिविटी मानें

घर में रहने वाली महिलाएं अक्सर अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं ऐसे में झाड़ूपोंछा, पौधों में पानी देना, कपड़े व्यवस्थित करना या किचन में काम करना भी शारीरिक गतिविधि का हिस्सा है। ये काम भी स्टेप काउंट बढ़ाने में योगदान देते हैं।