Himachal Se: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रशीदपुर गांव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में नहर के पास एक डॉक्टर और नवविवाहिता पत्नी का शव मिला। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात शारदा नहर के पास ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे।

52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास मिला शव, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ 3 महीने पहले की थी दूसरी शादी​
52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास मिला शव, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ 3 महीने पहले की थी दूसरी शादी​

प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे अनिल कुमार शुक्ला

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान तुरी छाविनाथ गांव के निवासी 57 वर्षीय अनिल कुमार शुक्ला और निद्दाखेड़ा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। अनिल कुमार शुक्ला इलाके में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे।

3 महीने पहले की थी लव मैरिज

स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टर शुक्ला ने लगभग तीन महीने पहले सोनी से लव मैरिज की थी, जबकि उनकी एक पत्नी और दो बेटियां थीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जाता है कि दंपति उन्नाव शहर में किराए के मकान में रह रहे थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों के शव

पुलिस ने उनके परिजनों को मृत्यु की सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों की मौत कैसे हुई। पुलिस इस मामले की जांच के लिए मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

आत्महत्या और हत्या के एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्कल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने कहा कि पुलिस आत्महत्या, हत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।