Himachal Se: Bhopal News: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया. इस रीक्रिएशन के दौरान ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के बयानों में भारी विरोधाभास सामने आया है, जिससे यह डेथ मिस्ट्री और अधिक उलझ गई है. 5 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सीबीआई आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है.

Twisha Sharma: ट्विशा की सास ने 10 सेकंड में खोला फंदा, मैच नहीं हुए बयान… CBI आज फिर कर सकती है रिमांड बढ़ाने की मांग​
Twisha Sharma: ट्विशा की सास ने 10 सेकंड में खोला फंदा, मैच नहीं हुए बयान… CBI आज फिर कर सकती है रिमांड बढ़ाने की मांग​

CBI की टीम सोमवार को आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची. जांच एजेंसी ने ट्विशा के कद और करीब 80 किलो वजन के बराबर एक सफेद पुतले को फंदे पर लटकाया. इसके बाद आरोपियों से घटना के वक्त की पूरी स्थिति को दोहराने को कहा गया.

प्रक्रिया के दौरान पति समर्थ ने पीछे से पुतले को सहारा देकर उठाया, जबकि सास गिरिबाला सिंह ने महज 10 सेकंड से भी कम समय में उसके गले का फंदा खोल दिया. इसके अलावा, घटना के बाद ट्विशा को सीपीआर देने की प्रक्रिया को भी रीक्रिएट कराकर देखा गया.

बयानों और साक्ष्यों में अंतर, उलझी गुत्थी

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान CBI ने आरोपियों और गवाहों के पुराने बयानों का मौके की स्थिति से मिलान किया. सूत्रों के मुताबिक, पति समर्थ और सास गिरिबाला ने घटना को लेकर जो थ्योरी बताई थी, वह सीन रीक्रिएशन के समय मेल नहीं खाई. बयानों में दिखे इस बड़े अंतर और विरोधाभास के बाद CBIका शक और गहरा गया है.

आज कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है CBI

आरोपियों की 5 दिनों की सीबीआई रिमांड आज, 2 जून को समाप्त हो रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि अभी कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ और सबूतों का मिलान होना बाकी है. बयानों में विरोधाभास के अलावा डिजिटल, फॉरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ना अभी शेष है. यही वजह है कि सीबीआई मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनकी 3 से 5 दिनों की और रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि इस संदिग्ध मौत के पीछे का असली सच सामने आ सके.