Himachal Se: Guru Gochar Numerology 2026: गुरु ग्रह ने आज यानी 2 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष अनुसार गुरु की ये चाल मूलांक 3 वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाली है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वालों पर गुरु गोचर का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। भाग्य पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा और करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि गुरु का गोचर मूलांक 3 वालों को कैसे प्रभावित करेगा।

हर काम में मिलेगी सफलता
मूलांक 3 वालों को हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो लोग मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से बंपर रिटर्न मिलने के योग हैं। फंसा हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं बिजनेस वाले भी खूब मुनाफा कमाएंगे।
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मूलांक 3 वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। किसी काम में अच्छा पैसा कमाने के प्रबल योग बन रहे हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बुद्धि के बल पर अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
कोई बड़ी डील होगी फाइनल
मूलांक 3 वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मकान या वाहन सुख प्राप्त होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।



