Himachal Se: 2 June Chaughadiya: मंगलवार 2 जून 2026 ऊर्जावान और पराक्रम देने वाला दिन है। आज की तिथि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। मंगल ग्रह से प्रभावित आज का दिन साहस, आत्मविश्वास और कठिन कार्यों को पूर्ण करने की शक्ति प्रदान करता है।

Aaj ka chaughadiya: मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, द्वितीया तिथि के शुभ संयोग; नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी​
Aaj ka chaughadiya: मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, द्वितीया तिथि के शुभ संयोग; नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी​

आज व्यक्ति अपने जीवन से जुड़े विषयों पर विचार कर सकता है तथा पुराने अटके हुए काम को भी निपटाने का प्रयास कर सकता है। साध्य योग के कारण आज सफलता की संभावना अधिक है। आज का दिन विशेषकर योजनाओं की शुरुआत, आध्यात्मिक साधना, अध्ययन और भविष्य निर्माण से जुड़े निर्णयों के लिए शुभ है।

मंगलवार के दिन का आध्यात्मिक महत्व

मंगलवार का दिन और मंगल देव को समर्पित होता है। आज सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए तथा मंदिर में हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। का पाठ करें। मूल नक्षत्र के प्रभाव को शुभ बनाने के लिए लाल वस्त्र, मसूर दाल या गुड़ का दान करें। साध्य योग के प्रभाव से आज किए गए जप, तप, दान और पूजापाठ का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

आज के दिन का चौघड़िया

  • आज मंगलवार के दिन की शुरुआत रोग चौघड़िया से हो रही है।
  • रोग चौघड़िया में दिन की शुरुआत स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर करने की सलाह दी जाती है।
  • आज के दिन नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत टालना बेहतर माना जाता है। पूजापाठ और नियमित कार्य किए जा सकते हैं।
  • उद्वेग चौघड़िया में मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और विवादों से दूरी बनाए रखें। धैर्य रखना आपके पक्ष में हो सकता है।
  • चल चौघड़िया में यात्रा, संपर्क, व्यापारिक बातचीत और दैनिक कार्यों को करना अच्छा रहेगा।
  • लाभ चौघड़िया में आर्थिक मामलों, व्यापारिक योजनाओं और निवेश संबंधी विचारविमर्श के लिए यह समय विशेष लाभदायक रहेगा। धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • अमृत चौघड़िया में मांगलिक कार्य, पूजापाठ, नए कार्यों की शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह उत्तम मुहूर्त रहेगा।
  • काल चौघड़िया में सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी बड़े निवेश, महत्वपूर्ण सौदे या नए कार्य की शुरुआत से बचना उचित रहेगा।
  • शुभ चौघड़िया में पारिवारिक चर्चा, सामाजिक कार्य, धार्मिक आयोजन और शुभ योजनाओं पर कार्य करने के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा।
  • रोग चौघड़िया में दिन के अंतिम चरण में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का ध्यान रखें। अनावश्यक तनाव और क्रोध से दूरी बनाए रखें।

2 जून 2026 का शुभ समय

आज के रात की चौघड़िया

  • काल चौघड़िया में संध्या के समय अनावश्यक जोखिम और विवादों से दूरी बनाए रखें। रहें। घर में दीपक जलाकर भगवान के नाम का जप करें।
  • लाभ चौघड़िया में व्यापार, धन और पारिवारिक मामलों के लिहाज से अच्छा है। गुड न्यूज की संभावना है।
  • उद्वेग चौघड़िया में मन में अनावश्यक चिंताएं न लाएं। शांत मन से अपने कार्यों की समीक्षा करें।
  • शुभ चौघड़िया में धार्मिक गतिविधियों, परिवार के साथ समय बिताने और महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा के लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा।
  • अमृत चौघड़िया में आध्यात्मिक साधना, मंत्र जाप और ध्यान के लिए यह अत्यंत शुभ समय है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
  • चल चौघड़िया में आवश्यक यात्रा, बातचीत और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
  • रोग चौघड़िया में स्वास्थ्य का ध्यान रखें और देर रात तक जागने से बचें। पर्याप्त विश्राम लेना लाभकारी रहेगा।
  • काल चौघड़िया में प्रातःकाल से पहले का यह समय आत्मचिंतन और ईश्वर स्मरण के लिए उपयुक्त रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें।