Himachal Se: Richard Marles Comments on Virat Kohli: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपिनय बनते देख पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी जमकर जश्न मना रहे हैं। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब में दूसरी बार लगातार कब्जा जमाया था। इसके बाद रजत पाटीदार ऐसे तीसरे कप्तान बने जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी को लगातार दो बार जीता हो।

RCB की इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। वो गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंत तक क्रीज पर बने रहे। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेलकर गुजरात टाइटंस के ट्रॉफी जीतने के सपने पर पानी फेरते हुए आरसीबी को खिताबी जीत दिलाई थी। उनकी इस बल्लेबाजी व आरसीबी को दोबारा चैंपियन बनते देख ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने खुशी जताई। रिचर्ज मार्लेस ने विराट कोहली को उनके देश ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नाम करार दिया।
रिचर्ड मार्लेस ने दिया दोनों देशों की बढ़ती हुई साझेदारी का उदाहरण
फाइनल मुकाबले मुकाबले में को उनकी तेजतर्रार व नाबाद 75 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। आरसीबी की इस जीत में विराट के अलावा दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड और टिम डेविड ने भी अहम भूमिका निभाई। अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई साझेदारी का उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा, “पिछले साल भी IPL फाइनल के अगले दिन मैं यहां था और इस बार भी वही मौका है। कल रात RCB ने फिर जीत हासिल की। मुझे अच्छा लगा कि विराट कोहली मैन ऑफ द मैच बने, लेकिन उनके साथ जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह पूरी तरह भारतऑस्ट्रेलिया का मिलाजुला माहौल था।”
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की लोकप्रियता की जमकर सराहना की है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली क्रिकेट के सबसे चर्चित नामों में शामिल हैं। मार्लेस ने अपने बचपन के क्रिकेट दिनों को याद करते हुए के पुराने दौर का भी जिक्र किया।
रिचर्ड मार्लेस ने कहा, “जब मैं बड़ा हो रहा था, तब भारतीय क्रिकेट टीम के जिन कप्तानों को मैंने करीब से जाना, उनमें बिशन बेदी का नाम प्रमुख था। उस दौर के क्रिकेट सितारे अलग थे, लेकिन आज विराट कोहली की लोकप्रियता का स्तर बेहद ऊंचा है और उनका नाम ऑस्ट्रेलिया में हर क्रिकेट प्रशंसक की जुबान पर है।”
क्रिकेट से मजबूत होते हैं भारतऑस्ट्रेलिया के रिश्ते
मार्लेस का मानना है कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव से मुलाकात को उन्होंने खास अनुभव बताया।
उन्होंने कहा, “कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी के साथ मंच साझा करना मेरे लिए बेहद रोमांचक पल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध इस समय काफी मजबूत हैं। दोनों देशों के लोगों का जीवन और खेल के प्रति जो जुनून है, वह क्रिकेट के प्रति हमारे साझा प्रेम में साफ दिखाई देता है।”



