Himachal Se: Banana French Toast Recipe: सुबह का नाश्ता शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। अक्सर घरों में परांठा, पोहा, उपमा या ब्रेड बटर जैसी चीजें ही खाई जाती हैं। अगर आप भी रोज के बोरिंग नाश्ते से बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर कुछ नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। सुबह के समय केले और ब्रेड की मदद से स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली बनाना फ्रेंच टोस्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

सुबह के नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ हटकर, झटपट तैयार करें Banana फ्रेंच टोस्ट​
सुबह के नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ हटकर, झटपट तैयार करें Banana फ्रेंच टोस्ट​

बनाना फ्रेंच टोस्ट का कॉम्बिनेशन बहुत ही कमाल का होता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सुबह अगर जल्दी में ऑफिस, कॉलेज या किसी काम से जाना है तो इसे आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

ब्रेड स्लाइस 4
पका हुआ केला 1
दूध 1/2 कप
अंडा 2
दालचीनी पाउडर 1 छोटा चम्मच
शहद 1 छोटा चम्मच
वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
घी आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें अंडे, दूध, दालचीनी पाउडर, शहद और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से फेंट लें। इससे एक स्मूद मिश्रण तैयार करें ताकि केले की गांठें न रहें।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर इस मिश्रण को कुछ देर के लिए डुबोएं इससे मिश्रण अच्छी तरह ब्रेड पर चिपक जाएगा। अब एक नॉन स्टिक पैन या तवा लें। इसे मध्यम आंच पर गर्म करें और थोड़ा मक्खन या घी लगाएं। अब इसपर ब्रेड रखें और दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें। जब ब्रेड अच्छी तरह से क्रिस्पी और गोल्डन हो जाए तो उसे प्लेट पर सर्व करें।

सर्व करने का तरीका

बनाना फ्रेंच टोस्ट को शहद, ताजे फलों और ड्राई फ्रूट्स के साथ परोसा जाता है। अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऊपर से कटे हुए केले, स्ट्रॉबेरी या अन्य फल डाल सकते हैं। बच्चों के लिए इसे चॉकलेट चिप्स या पीनट बटर के साथ सर्व किया जा सकता है।

नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन

केले में फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं दूध और अंडे में प्रोटीन होता है जो सुबह नाश्ते के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रोज के बोरिंग नाश्ते से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस रेसिपी को बना सकते हैं।