Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, आदमपुर गांव में एक भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि परिवार से सदस्य इस बात से नाराज थे कि बहन किसी लड़के से बात करती थी. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर भाग गए और घर में केवल युवती की मां ही रह गई.

सूचना मिलने के बाद बुढ़ाना के सर्किल ऑफिसर और थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे. इसके अलावा, घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

आदमपुर निवाली शकील अपने 4 बेटों और 5 बेटियों के साथ रहता है. शकील कपड़े बेचने का काम करता है. बताया जा रहा है कि वह कई साल पहले पलडी गांव से आदमपुर गांव आकर बस गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसकी बेटियों में से एक अदीबा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पलडी गांव में ही रहती थी. घटना से एक सप्ताह पहले अदीबा का बड़ा भाई आमिर उसे आदमपुर गांव ले आया था. रविवार दोपहर को शकील अपने मवेशियों के लिए चारा लाने खेतों में गया हुआ था. युवती की मां नसीमा और परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे. इसी दौरान आमिर अपनी बहन अदीबा को एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया और चाकू से गला रेतकर सगी बहन की हत्या कर दी.

परिवार के सदस्यों ने मचाया शोर

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य कमरे के बाहर खड़े होकर शोर मचा रहे थे, लेकिन आमिर ने किसी की एक न सुनी. हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि हत्या के बाद घर में मौजूद अन्य भाई-बहन भी भाग गए, जबकि मृत युवती की मां घर पर ही रह गई. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्टेशन इंचार्ज गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण और एसएसपी

इसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियेों ने घटनास्थल का मुआयना किया. इस पूरे मामले पर युवती की मां ने एसएसपी को बताया कि उसकी बेटी अदीबा फोन पर एक लड़के से बात किया करती थी. उसने बताया कि उन्होंने कई बार उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी बात मानने से साफ इन्कार कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.