Himachal Se: बालों की देखभाल करने के लिए लोग अक्सर महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार हम छोटीछोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है जैसे कंघी या हेयर ब्रश। ज्यादातर लोग किसी भी कंघी का इस्तेमाल कर लेते हैं जबकि हर व्यक्ति के बालों का प्रकार अलगअलग होता है। किसी के बाल स्ट्रेट होते हैं तो किसी के बहुत ज्यादा कर्ली।

कर्ली से लेकर स्ट्रेट हेयर तक, अपने हेयर टाइप के हिसाब से ऐसे चुनें सही कंघी​
कर्ली से लेकर स्ट्रेट हेयर तक, अपने हेयर टाइप के हिसाब से ऐसे चुनें सही कंघी​

गलत कंघी का इस्तेमाल बालों के टूटने, झड़ने और उलझने की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने बालों के हिसाब से कंघी का चुनाव करना जरूरी है। स्ट्रेट, पतले, कर्ली या वेवी हेयर पर किस तरह की कंघी इस्तेमाल करनी चाहिए इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर डॉ. जूश्या भाटिया सरीन ने शेयर की है। आइए, जानते हैं बालों के लिए किस तरह की कंघी इस्तेमाल करनी चाहिए।

कर्ली हेयर

अगर आपके बाल कर्ली और वेवी हैं तो ऐसे में सामान्य कंघी का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा टूट सकते हैं। इसके लिए आप वाइड टूथ कॉम्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की कंघी के दांत चौड़े होते हैं। खासकर गीले बालों में यह कंघी आसानी से चलती है और बालों को भी कम नुकसान पहुंचता है।

स्ट्रेट हेयर

सीधे और मुलायम बालों के लिए फाइन टूथ कॉम्ब यानी बारीक दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को अच्छी तरह सेट करने में मदद करती है। इस तरह की कंघी को गीले बालों में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बाल ज्यादा टूटते हैं।

ब्लो ड्राय के लिए कंघी

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के चलते कई बार हमारे पास बाल सुखाने का समय नहीं होता है। ऐसे में कई लोग ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं जिसके साथ आप वेंट ब्रश उपयोग कर सकती हैं। इसके बीच में बने छेद हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं जिससे बाल जल्दी सूख जाते हैं। इससे ब्लो ड्राय करने में कम समय लगता है।

पतले और सामान्य बाल

अगर आपके बाल बहुत पतले और सामान्य हैं तो बोर ब्रिसल ब्रश अच्छा माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अक्सर पतले बाल जल्दी उलझ जाते हैं और कंघी करते समय ज्यादा टूटते हैं। इस तरह का ब्रश पतले बालों की चमक और मजबूती बनाए रखने में मदद करता है।

बालों में वॉल्यूम बढ़ाना

अगर आपके बाल फ्लैट और बेजान नजर आते हैं तो ऐसे में आप राउंड ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लो ड्रायर के साथ इसका इस्तेमाल करने से बालों का वॉल्यूम बढ़ता है और ये दिखने में घने और आकर्षक लगते हैं।

सॉफ्ट ब्रिसल हेयर ब्रश

छोटे बच्चों का स्कैल्प बहुत ही संवेदनशील होता है इसलिए उनके बालों पर सॉफ्ट ब्रिसल हेयर ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके मुलायम रेशे बालों और सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना बालों को सुलझाने में मदद करते हैं।

यहां : https://www.instagram.com/p/DX_8_3rx47/