Himachal Se: Meerut Kabaddi Player Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने से लापता 17 वर्षीय छात्रा और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया की हत्या मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 42 वर्षीय आरोपी श्याम धनक को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पैसों के विवाद में किशोरी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था.

3600 रुपए के लिए मेरठ में कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, कैसे पकड़ा गया हत्यारा ठेले वाला?​
3600 रुपए के लिए मेरठ में कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, कैसे पकड़ा गया हत्यारा ठेले वाला?​

पुलिस के अनुसार अनुष्का 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कबड्डी की खिलाड़ी भी थी. वह 16 अप्रैल से लापता थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह चिरौरी गांव की रहने वाली थी. उसके पिता नेम्पल ने 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.जांच में पता चला कि अनुष्का कंकरखेड़ा बाईपास के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती थी और शोभापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी.

कैसे पकड़ में आया आरोपी?

जांच के दौरान पुलिस को श्याम धनक पर शक हुआ. वह शोभापुर कट के पास फास्टफूड का ठेला लगाता था और वहीं पर रहता था. पुलिस के अनुसार पकड़े जाने से बचने के लिए उसने अपना फोन बंद कर दिया था और चंडीगढ़मोहाली क्षेत्र में छिप गया था.

खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अनुष्का को जानता था और उसने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे. जब उसने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया.

बताया जाता है 3600 रुपए के लिए आरोपी ने किशोरी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद उसने शव को एक बोरे में भरकर रोहता बाईपास रोड के पास स्थित नाले में फेंक दिया था.

पुलिस ने बरामद किया शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.