Himachal Se: Rahu Nakshatra Parivartan 2026: राहु को ज्योतिष में रहस्य, अचानक होने वाली घटनाओं और महत्वाकांक्षा का कारक माना जाता है। अक्सर लोग इसे बुरे फल देने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहु हमेशा बुरे परिणाम नहीं देता। अगर ये ग्रह कुंडली में शुभ स्थिति में बैठा है तो व्यक्ति फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। ये छाया ग्रह है जो अचानक से छीनता भी है और अचानक से देता भी है। वहीं जब भी इस ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर भाग्यशाली साबित होने वाला है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन शानदार साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक से सुधार देखने को मिलेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 1 जून से आपकी किस्मत के सितारे चमक जाएंगे। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में बंपर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु का गोचर लाभकारी रहेगा। करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से मजबूत हो जाएंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये नक्षत्र गोचर बंपर लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पूजापाठ में खूब मन लगेगा।



