Himachal Se: Small Living Room Decor Ideas: आजकल घरों और फ्लैट्स में सीमित जगह मिलने लगी है। कई बार महंगाई के चलते हम बड़े घर नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में छोटे लिविंग रूम में बैठने के लिए ज्यादा जगह नहीं बचती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बल्कि छोटे लिविंग रूम में बैठने का तरीका बदलकर आप घर को नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

अक्सर इस बात को लेकर लोग परेशान रहते हैं कि छोटे लिविंग रूम में बैठने की जगह कैसे बनाई जाए कि रूम भराभरा न लगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में सही फर्नीचर और स्मार्ट लिविंग रूम आइडियाज कमरे को खुलाखुला और स्टाइलिश दिखाने में मदद कर सकते हैं। इससे लिविंग रूम का पूरा लुक भी बदल जाएगा।
सोफा के साथ स्टाइलिश चेयर
अगर आपका लिविंग रूम छोटा है तो बड़े सोफे की जगह कॉम्पैक्ट सोफा चुन सकते हैं। इसके साथ एक अलग डिजाइन की आर्मचेयर क्लासी लुक देने में मदद करेगी। इससे बैठने की जगह भी बन जाएगी और कमरा ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेगा।
ऑटोमन फर्नीचर
छोटे लिविंग रूम को स्टाइलिश और क्लासी लुक देने के लिए आप ऑटोमन फर्नीचर रख सकते हैं। यह बिना बैक और आर्मरेस्ट वाला फर्नीचर होता है जो बहुत काम की चीज है। इसे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सीट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑटोमन फर्नीचर स्टोरेज के साथ भी आते हैं जिससे सामान रखने की भी जगह मिल जाती है।
गोल टेबल
कर्व्ड सोफा या गोल टेबल जैसे फर्नीचर छोटे लिविंग रूम को सॉफ्ट और मॉडर्न लुक देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही कमरे में चलनेफिरने की जगह भी बनी रहती है। इसके अलावा खाली कोनों में छोटी लाउंज चेयर या कॉम्पैक्ट सीट रख सकते हैं।
एल शेप सोफा
लिविंग रूम में कम जगह है तो इसके लिए एल शेप सोफा डिजाइन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे कमरे के खाली कोने का इस्तेमाल हो सकेगा और रूम भी खुलाखुला दिखेगा। इससे कमरा व्यवस्थित और स्टाइलिश दिखेगा।
रंग और टेक्सचर
सिर्फ बैठने की व्यवस्था करने से लिविंग रूम को स्टाइलिश नहीं बनाया जा सकता बल्कि इसका सही रंग और टेक्सचर भी उतना ही महत्व रखता है। कुशन, चेयर और ऑटोमन में अलग रंग या फैब्रिक चुनकर लिविंग रूम को आकर्षक बनाया जा सकता है।
छोटे घरों में ऐसे फर्नीचर रखें जो एक से ज्यादा काम कर सकें। जैसे ओटोमन, फोल्डेबल टेबल, डेबेड आदि। इससे जगह बचती है और कमरा भी व्यवस्थित दिखाई देता है। इस तरह बैठने का तरीका बदलकर आप पूरे लिविंग रूम का लुक बदल सकते हैं।



