Himachal Se: Kadai Mein Khana Chipak Jaye to Kya Kare: आजकल ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील कड़ाही का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और हेल्थ के लिए सुरक्षित मानी जाती है। हालांकि खाना बनाते समय कई बार एक समस्या देखने को मिलती है। दरअसल जब हम चावल, पोहा, उपमा या सूखी सब्जी जैसी कोई भी डिश बनाते हैं तो कड़ाही की सतह पर खाना चिपकने लगता है। कई लोग सोचते हैं कि शायद कड़ाही अच्छी नहीं है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है।

हालांकि स्टील की कड़ाही में खाना चिपकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सही तापमान और तेल की गलत मात्रा भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर कड़ाही को ठीक से गर्म किए बिना गलत समय पर सामग्री डाल दी जाए तो खाना सतह पर चिपक सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना करते हैं तो कुछ टिप्स की मदद से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
खाना चिपकने से रोकने का तरीका
अगर गैस का फ्लेम ज्यादा है तो भी खाना कड़ाही में चिपक सकता है। साथ ही तेज आंच खाने के स्वाद को भी खराब कर सकती है। ऐसे में जब भी खाना बनाएं तो आंच को मध्यम रखें। इससे खाना कड़ाही में जलेगा नहीं और चिपकेगा भी नहीं।
अक्सर आपने देखा होगा कि कड़ाही में पोहा, उपमा, चावल या अन्य चीजें बनाते समय सतह पर चिपक जाता है। इसके पीछे कम तेल भी जिम्मेदार हो सकता है। अगर आप पर्याप्त तेल नहीं डालेंगे तो खाना कड़ाही की सतह पर चिपक सकता है।
खाना चिपकने से रोकने के लिए कड़ाही को तेज आंच पर गर्म करें और इसपर कुछ बूंदें पानी की छिड़क दें। जब पानी सूख जाए तो इसमें तेल डालकर खाना बना सकते हैं। इससे खाना चिपकेगा नहीं और कड़ाही नॉन स्टिक बन सकती है।
अगर कड़ाही में पहले से चिकनाई या जले हुए खाने की परत है तो नया खाना आसानी से चिपक सकता है। कई बार हम कड़ाही को साफ किए बिना ही दूसरी डिश बना देते हैं। ऐसे में खाना नीचे चिपक जाता है जो आसानी से नहीं निकलता है। इसलिए हमेशा साफ कड़ाही में ही खाना बनाएं।
ऐसे करें सफाई
स्टेनलेस स्टील की कड़ाही में खाना चिपकने की संभावना ज्यादा रहती है। अगर कड़ाही की सतह पर खाना बहुत ज्यादा चिपक गया है तो इसे सबसे पहले गर्म पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए रखें। अब डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा की मदद से कहाड़ी को साफ करें। इससे गंदगी और चिकनाई दोनों अच्छी तरह साफ हो जाएगी।



