Himachal Se: कुल देवीदेवता वो होते हैं जिनकी पूजा हमारे पूर्वजों के समय से होती चली आ रही है। कुल देवीदेवता को कुल का रक्षक भी माना जाता है। हर मांगलिक और धार्मिक कार्य में कुल देवीदेवताओं का विशेष पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर कुल देवीदेवता आपसे प्रसन्न हों तो जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। वहीं कुल देवीदेवताओं की नाराजगी परेशानियों का सबब भी बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कुल देवीदेवता नाराज होने पर क्या संकेत देते हैं और किन उपायों को करने से आप इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

कुल देवी देवता नाराज होने पर देते हैं ये संकेत
- सपने में मिलने वाले संकेत अगर आपको सपने में बारबार अपना पैतृक स्थान दिखता है या कोई पितृ आपके सपने में उदास या किसी परेशानी में घिरा हुआ दिखाई देता है तो समझ लीजिए कि कुल देवीदेवता आपसे नाराज हैं और पितृ भी आप से रूठे हुए हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको अपने कुल देवीदेवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
- वंश वृद्धि में दिक्कत अगर आपके परिवार में नए मेहमान की दस्तक नहीं हो पा रही या किसी न किसी वजह से संतान प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो इसकी वजह भी कुल देवीदवताओं की नाराजगी हो सकती है।
- बनते कार्यों का बिगड़ना बनते हुए काम भी अगर ऐन समय पर आकर बिगड़ रहे हैं तो यह भी कुल देवीदेवताओं की नाराजगी का संकेत माना जाता है।
- मांगलिक कार्यों में बाधाएं आना शादी, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों में अगर बाधाएं आ रही हैं तो इसका कारण भी आपके कुल देवीदेवताओं की नाराजगी हो सकती है। कुल देवीदेवताओं के नाराज होने पर घर के लोगों के बीच सामंजस्य नहीं बैठता और लड़ाईझगड़े अक्सर होते रहते हैं।
कुल देवीदेवताओं को प्रसन्न करने के उपाय
- कुल देवीदेवताओं को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने पैतृक स्थान की यात्रा करनी चाहिए और वहां जाकर विधिविधान से कुल देवीदेवताओं की पूजा करनी चाहिए।
- अमावस्या, पूर्णिमा जैसी पुण्य तिथियों पर कुल देवीदेवताओं का स्मरण करके दानपुण्य करना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही घर के पूजा स्थल पर कुल देवीदेवताओं के निमित्त दीपक जलाना चाहिए।
- घर के सभी लोगों को किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुल देवीदेवताओं को याद करते हुए अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए।



