Himachal Se: Road Trip Places Near Mumbai: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण लोग कुछ समय का ब्रेक लेना पसंद करते हैं। जहां वे शांति और सुकून से समय बिता सकें। ऐसे में रोड ट्रिप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जहां आपको प्रकृति की खूबसूरती और शानदार नजारों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मुंबई के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ रोड ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं तो मुंबई के आसपास मौजूद कुछ जगहों की सैर कर सकते हैं, जहां सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव मिलता है। यहां प्रकृति के करीब समय बिताने का मौका मिलेगा और रोजमर्रा की भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।
लोनावला और खंडाला
मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए लोनावला और खंडाला रोड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगहों में से हैं। यहां पर जून के समय बारिश शुरू होते ही चारों तरफ हरियाली फैल जाती है। टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची पॉइंट यहां की कुछ फेमस जगह हैं। वीकेंड पर ब्रेक लेना चाहते हैं तो यह जगह बहुत शानदार रहेगी।
अलीबाग
अगर पहाड़ों की जगह समंदर पसंद हैं तो अलीबाग रोड ट्रिप अच्छा विकल्प रहेगा। यहां के शांत समुद्र तट, सीफूड और लग्जरी स्टे वीकेंड को खास बनाने में मदद करेंगे। जून के बदलते मौसम में यहां का नजारा एक अलग अनुभव देता है। प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं तो अलीबाग घूमने का प्लान कर सकते हैं।
इगतपुरी और नासिक
इगतपुरी अपनी घाटियों के नजारों और मानसून की ताजगी के लिए जाना जाता है। यह जगह वेलनेस ट्रैवल और ध्यान केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं नासिक अंगूर के बागों, मंदिरों और झीलों के लिए पहचाना जाता है। यहां पर दोस्तों के साथ मजेदार रोड ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।
महाबलेश्वर और सतारा
अगर आप लंबी दूरी की रोड ट्रिप करना पसंद करते हैं तो महाबलेश्वर जा सकते हैं। जून में यहां का मौसम सुहावना हो जाता है जिसकी वजह से आसपास के नजारे मन मोह लेते हैं। अगर आप और आगे जाना चाहते हैं तो सतारा जा सकते हैं। शांत रास्तों पर फोटोग्राफी करते हुए आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
रोड ट्रिप पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे मजा खराब न हो। किसी भी जगह जाने से पहले वहां के मौसम और सड़कों की स्थिति का पता करें। भारी बारिश के समय रात में गाड़ी चलाने से बचें। इसके अलावा कार के टायर व ब्रेक की जांच पहले से करवा लें। इमरजेंसी के लिए चार्जर, फर्स्ट एड किट और स्नैक्स रखना न भूलें।



