Himachal Se: Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह 2 जून 2026 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि कर्क गुरु ग्रह की उच्च राशि है और कर्क में जाकर गुरु बलवान हो जाते हैं। इसलिए ज्यादातर राशियों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। हालांकि 3 राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए गुरु का राशि बदलना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि गुरु के गोचर के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

Guru Gochar: गुरु का गोचर सिंह-कुंभ सहित 3 राशियों के लिए रह सकता है चुनौतीपूर्ण, 2 जून के बाद जरूर करें ये उपाय​
Guru Gochar: गुरु का गोचर सिंह-कुंभ सहित 3 राशियों के लिए रह सकता है चुनौतीपूर्ण, 2 जून के बाद जरूर करें ये उपाय​

सिंह राशि

गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। शुब ग्रह गुरु का इस भाव में होना अच्छा नहीं माना जाता है। द्वादश भाव हानि और अस्पताल का कारक होता है इसलिए सिंह राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और न चाहते हुए भी हॉस्पिटल के चक्कर आपको लगाने पड़ सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं से भी आपको दोचार होना पड़ सकता है। इस दौरान धन का लेन देन करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। हालांकि विदेशी कारोबार में मुनाफा इस राशि के जातकों को मिल सकता है।

धनु राशि

गुरु का यह गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इसलिए धनु राशि के लोगों को किसी भी तरह का रिस्क इस दौरान नहीं लेना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक स्तर पर बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल समझदारी से करें नहीं तो मानहानि होने के चांस हैं। अहंकार को खुद पर हावी न होने दें, ऐसा करने से आपके करीबी भी आपसे दूर हो सकते हैं। धन से जुड़ी लापरवाही अचानकर से बड़ी हानि का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि

गुरु ग्रह का गोचर आपके शत्रु भाव यानि छठे भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और उधार लिया था तो लेनदार आपके पीचे पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए हर कार्य को सावधानी से करें। जितना अनुशासित रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के लोगों को खानपान का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है नहीं तो सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें।

गुरु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय 

  • अगर आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते हैं और केले का दान करते हैं तो गुरु ग्रह की प्रतिकूलता दूर होती है।
  • गुरु ग्रह के मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का जप करने से भी गुरु ग्रह आपको शुभ फल देने लगते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
  • पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, अन्न आदि का दान करने से भी गुरु के बुरे प्रभावों से आप बच सकते हैं।
  • गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए बुजुर्गों का मानसम्मान आपको करना चाहिए।