Himachal Se: Raviwar Upay: रविवार का दिन  ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है। अगर कुंडली में सूर्य मजबूत होता है तो समाज में मानसम्मान बढ़ता है और व्यक्ति को करियर में अपार तरक्की मिलती है। वहीं अगर सूर्य कमजोर स्थिति में हो तो बनते काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध भी खराब होते हैं और नौकरीबिजनेस में लगातार रुकावटें आती हैं। ऐसे में रविवार के दिन किए गए कुछ विशेष और सरल उपाय को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उन उपायों के बारे में।

ज्येष्ठ माह के रविवार को कर लें ये छोटा सा उपाय, करियर में मिलेगी बड़ी तरक्की और दूर होगी हर बाधा​
ज्येष्ठ माह के रविवार को कर लें ये छोटा सा उपाय, करियर में मिलेगी बड़ी तरक्की और दूर होगी हर बाधा​

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए 

अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ीसी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

जीवन में हर प्रकार की आजादी के लिए

अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार से आजादी पाना चाहते हैं तो इसके लिये रविवार के दिन आपको मौलश्री के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उसको हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए, लेकिन अगर आपको कहीं आसपास मौलश्री का पेड़ न मिले तो उसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चाहें तो उस फोटो का प्रिंट निकलवाकर अपने घर में भी लगा लें।

कार्यों में तरक्की और सफलता सुनिश्चित करने के लिए

अगर आप अपने कामों की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो इसके लिये रविवार के दिन आपको अपनी इच्छानुसार साबुत उड़द की दाल लेकर आदरपूर्वक किसी लौहार या बढ़ई को गिफ्ट करनी चाहिए।

आर्थिक सहयोग के लिए

जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन सूर्यदेव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है ‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।’ मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

मनपसंद जगह पर ट्रांसफर पाने के लिए 

जो लोग नौकरी में हैं और अपना मपसंद जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो रविवार के दिन सूर्यदेव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप भी करें। मंत्र है ‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:’

करियर में बड़ी और उच्च पद पाने के लिए

अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।’

पिता के साथ संबंधों की कड़वाहट दूर करने के लिए

अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है, तो रविवार के दिन आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।

घरपरिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए

अगर आप अपने आसपास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

तरक्की में आ रही बाहरी रुकावटों को दूर करने के लिए

अगर आपको लगता है कि किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी तरक्की में बाधा आ रही है, तो रविवार के दिन आपको एक लोटा जल में एक लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए।

वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास और प्रेम मजबूत करने के लिए

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए।अगर आप गुड़ से  किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।

आंखों से जुड़ी हर समस्या और बीमारी से बचने के लिए

अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।