Himachal Se: Weather Alert: उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां एक ओर राहत मिली है. वहीं, आंधीतूफान और बारिश ने कहर बरपाया है. कई राज्यों में आकाशीय बिजली और तूफान की वजह से लोगों की जान चली गई. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी और झारखंड में लोगों की आंधीतूफान से जान चली गई. उत्तर प्रदेश में आंधीतूफान और बारिश की वजह से करीब 31 लोगों की जान चल गई.

आंधी-तूफान और बारिश का कहर… यूपी से उत्तराखंड तक मौसम का रौद्र रूप, कई लोगों की गई जान​
आंधी-तूफान और बारिश का कहर… यूपी से उत्तराखंड तक मौसम का रौद्र रूप, कई लोगों की गई जान​

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और आंधीतूफान का कहर देखने को मिला है. राज्य के अलगअलग जिलों में कई लोगों की मौत हो गई. रायबरेली में मकान के टिनशेड के नीचे दबकर शकुंतला, अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से केदारनगर के इंद्रजीत की मौत हो गई. वहीं सबसे ज्यादा 10 मौतें बुंदेलखंड में हुई. इनमें बांदाहमीरपुर में तीनतीन, महोबा उरई में दोदो लोगों की जान गई है. मथुरा, उन्नाव, फतेहपुर में एकएक व्यक्ति की जान गई. कौशाम्बी में चार, प्रतापगढ़ में एक की , आजमगढ़, बलिया और भदोही में एकएक व्यक्ति की मौत हुई.

इन जिलों में लोगों की गई जान

देवरिया में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. कच्चे मकान की दीवार गिरने से आगरा में एक रिक्शाचालक की मौत हुई है. सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 12 बजे शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी. पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई. पूरे राज्य में अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है.

एमपी में भी आंधीतूफान का कहर

मध्य प्रदेश के अलगअलग जिलों में आंधीतूफान का कहर देखने को मिला. राज्य के भिंड में आंधी तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने काफी नुकसान पहुंचाया है. जिले के कई स्थानों पर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. अलगअलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, मवेशियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

पहाड़ों पर भी दिखा कुदरत का रौद्र रूप

उत्तराखंड में आंधीतूफान की वजह से तुंगनाथचोपता क्षेत्र के चंद्रशिला में दो सगे भाईयों की मौत हो गई. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत हो गई. वहां फंसे 45 से अधिक पर्यटकों को राहत एजेंसियों ने सुरक्षित निकाला. इनमें से तीन घायल हैं.

आंधीतूफान और बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. राज्य के पौड़ी, टिहरी, कोटद्वार समेत कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई. रुड़की में 200 से अधिक पेड़ गिरने और 80 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटने से पूरी रात बिजली गुल रही. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हरिद्वार में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई. वहीं, सबसे ज्यादा विकासनगर क्षेत्र में 73 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए और साढ़े चार किमी लाइन टूट गई है. ऋषिकेश में 50 से अधिक पेड़ गिरे, जबकि शहर में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही.

झारखंड में पांच लोगों की मौत

इसके अलावा, झारखंड राज्य के अलगअलग इलाकों में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. शुक्रवार से शनिवार सुबह तक राज्य के बड़े हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, भारी बारिश से राज्य में लोगों को गर्मी से रहाहत मिली है, वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं ये भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.

पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में झारखंड के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वा जिले से दो लोगों की मौत की खबर मिली, जबकि रांची, धनबाद और बोकारो से एकएक मौत की खबर आई.